कॉफी पीने के फायदे और नुकसान | Coffee peene ke fayde aur nuksan hindi mei

कॉफी पीने के फायदे और नुकसान | Coffee peene ke fayde aur nuksan hindi mei

कॉफी पीने के फायदे और नुकसान | Coffee peene ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे कॉफी पीने के फायदे और नुकसान (Coffee peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। भारत में चाय के बाद सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक में कॉफी दूसरे नंबर पर आती है। इसके स्वाद के साथ साथ इसकी खुशबू भी मनमोहक होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि कॉफी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है।

कॉफी को कॉफी के पेड़ों से निकाले हुए बीजों को भून कर और फिर पीस कर बनाया जाता है। इसका रंग गहरा भूरा होता है और इसकी गंध काफी अच्छी होती है। आमतौर पर कॉफी को गर्म पेय के रूप में पिया जाता है। परंतु कुछ वर्षों से कॉफी को नए-नए प्रकार से पीना प्रचलित हो गया है। कॉफी से आइसक्रीम कोल्ड कॉफी, चॉकलेट, मिल्क शेक, स्वीट पुडिंग आदि कई प्रकार की चीजें बनाई जाती है। (कॉफी पीने के फायदे और नुकसान)

भारत में कई प्रदेशों में कॉफी का उत्पादन किया जाता है, जैसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, आसाम इत्यादि। किंतु मुख्य और बड़े पैमाने से कॉफी का उत्पादन कर्नाटक केरल और तमिलनाडु में किया जाता है। पूरी दुनिया में भारत की कॉफी की गुणवत्ता सबसे अच्छी मानी जाती है। क्योंकि जहां एक और दुनिया भर में कॉफी की खेती सीधे सनलाइट यानी सूर्य के प्रकाश में होती है, वहीं दूसरी ओर भारत में कॉफी की खेती छाया में की जाती है। (कॉफी पीने के फायदे और नुकसान)

जिस प्रकार भारत में सबसे ज्यादा कॉफी दक्षिण भारत में उगाई जाती है। उसी प्रकार कॉफी की सबसे ज्यादा खपत यानि भारत में सबसे ज्यादा कॉफी भी दक्षिण भारत में ही पी जाती है। कॉफी पीने के कई तरह के फायदे भी होते हैं। जैसे थकान दूर करने के लिए कॉफी पीना सबसे बेहतर उपाय है। इसके साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कॉफी पीने के फायदे और नुकसान(कॉफी पीने के फायदे और नुकसान)

कॉफी पीने के फायदे और नुकसान | Coffee peene ke fayde aur nuksan hindi mei
कॉफी पीने के फायदे और नुकसान

कॉफी पीने के फायदे (Benefits of drinking coffee in hindi) –

  • मोटापे की समस्या में कॉफी पीने से काफी फायदा मिलता है, शरीर में वसा को कम करने में मदद करती है।
  • कैफीन युक्त पेय होने की वजह से कॉफी पीने से शरीर की थकान दूर होती है।
  • मानसिक तनाव में भी कॉफी पीने से काफी राहत मिलती है।
  • नियमित रूप से कॉफी पीने वालों को ह्रदय से होने वाली बीमारियों से कम खतरा रहता है।
  • नियमित रूप से कॉफी पीने पर डायबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है।
  • शराब के हैंगओवर को दुर्र करने के लिए भी कड़क कॉफी का सेवन फायदेमंद रहता है।
  • कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी आती है।
  • कॉफी पीने से डिप्रेशन जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।
  • कॉफी पीने से दिमाग एक्टिव हो जाता है।
  • कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है।

कॉफी पीने के नुकसान (Side effects of drinking coffee in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को कॉफी नहीं पीना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लोगों को भी कॉफी पीने से बचना चाहिए।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही किसी भी चीज का सेवन करना चाहिए।
  • कॉफी पीने से अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े – दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान | Doodh ki chai peene ke fayde aur nuksan hindi mei

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान | Subah khali pet green tea peene ke fayde aur nuksan hindi mei

गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे और नुकसान | Garam paani mei daalchini peene ke fayde aur nuksan hindi mei

कॉफी पीने से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल –

कॉफी पीने के क्या नुकसान हैं?

कॉफी पीने से कई नुकसान हो सकते हैं जो इस लेख में ऊपर दिए गए हैं।

1 दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए?

1 दिन में 3 से 4 कप कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *