चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या है | Chia Seed ke fayde aur nuksan kya hai hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे चिया सीड के फायदे और नुकसान (Chia Seed ke fayde aur nuksan) के बारे में। यह एक प्रकार का बीज है, जो साल्विया हेस्पेनिका नामक पौधे का होता है। यह पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होता है। (चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या है)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में चिया सीड के बेहद फायदे हो सकते है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। (चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या है)
चिया सीड सालविया हर्पेनिका नामक पौधे का बीज है। सर्वप्रथम इसकी उपज मेक्सिको में की गई थी। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, सेलेनियम, विटामिन C, विटामिन A, फोलेट, नियासिन आदि पाए जाते हैं। इस वजह से चिया सीड का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार से लाभ मिलते हैं। इसे कई प्रकार से खाया जा सकता है, जैसे पानी में गला कर, पाउडर बनाकर या फिर स्मूदी और दही के साथ मिलाकर भी सिखाया जा सकता है। (चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या है)
चिया सीड खाने के कई फायदे हैं, जैसे यदि आपको वजन कम करना है तो चिया सीड का नियमित रूप से सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। चिया सीड में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता हैं। अच्छी मात्रा में कैल्शियम होने की वजह से यह दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। (चिया सीड के फायदे और नुकसान क्या है)
जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, उसी प्रकार जहां एक ओर चिया सीड खाने के इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चिया सीड खाने के फायदे और नुकसान क्या है?


चिया सीड के फायदे (Benefits of Chia Seeds in hindi) –
- चिया सीड वजन कम करने में सहायक होते हैं।
- ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए चिया सीड का सेवन करना फायदेमंद होता है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चिया सीड का सेवन करना फायदेमंद होता है।
- चिया सीड हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।
- चिया सीड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
- चिया सीड कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है।
- चिया सीड का सेवन करने से शारीरिक ऊर्जा मिलती है।
- चिया सीड एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी से भरपूर होता है इसलिए सूजन और जलन की समस्या को ठीक करने में यह कारगर है।
- अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए चिया सीड का सेवन फायदेमंद होता है।
- चिया सीड मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी काफी सहायक होता है।
- चिया सीड त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए भी काफी मदद करता है।
- त्वचा पर और बालों पर चिया सीट का फेस पैक लगाने से बेहद फायदा मिलता है।
चिया सीड के नुकसान (Side effects of Chia Seeds in hindi) –
- अधिक मात्रा में चिया सीड खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को चिया सीड खाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
यह भी पढ़े – इंदुलेखा तेल के फायदे और नुकसान क्या है | Indulekha Tel ke fayde aur nuksan kya hai hindi mei
ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान | Glycerin ke fayde aur nuksan hindi mei
चारकोल के फायदे और नुकसान | Charcoal ke fayde aur nuksan hindi mei
चिया सीड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
चिया के बीज की तासीर क्या है?
चिया सीड की तासीर ठंडी होती है।
चिया सीड कितना खाना चाहिए?
एक स्वस्थ व्यक्ति को शारीरिक फायदे लेने के लिए 1 से 2 चम्मच चिया सीड खाना ठीक होता है।
प्रतिदिन कितना चिया के बीज?
एक स्वस्थ व्यक्ति को शारीरिक फायदे लेने के लिए 1 से 2 चम्मच चिया सीड खाना ठीक होता है।
छिया सीड्स खाने से क्या होता है?
चिया सीड खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, जो ऊपर इस लेख में दिए गए हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।