छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान | Chhuhare khane ke fayde aur nuksan hindi mei

छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान | Chhuhare khane ke fayde aur nuksan hindi mei

छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान | Chhuhare khane ke fayde aur nuksan hindi mei

दोस्तों इस लेख में हम एक महत्वपूर्ण ड्राई फ्रूट छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है, ड्राई फ्रूट्स की मदद से कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। हमारे मार्केट में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स अवेलेबल रहते है जिनमे छुहारा भी एक है जिसे हम खारक और सुखी खजूर के नाम से भी जानते है। छुहारे कई तरह से हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक होते है। छुहारे पोषक तत्वों से भरपूर होते है इनमे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, आयरन आदि के गुण पाए जाते है।

छुहारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते है, नियमित रूप से छुहारे का सेवन करने से संक्रमण से लेकर कई पेट सम्बंधित और एलर्जेटीक समस्याओ का सामना किया जा सकता है। छुहारे और दूध का काढ़ा बना कर पीने से सर्दी-जुखाम की समस्या से आराम पाया जा सकता है। खीर और सिवइयों जैसी स्वादिष्ट डिशेस भी छुहारे के बिना फीकी लगती है। छुहारे में शरीर की छोटी से छोटी समस्याओ से निपटने से लेकर कैंसर विरोधी गुण भी पाए जाते है हालांकि कैंसर एक घातक बीमारी है जिसका नियमित रूप से अपने चिकित्सक द्वारा इलाज़ कराना चाहिए।

कई घरेलु इलाज़ में भी छुहारे बहोत मददगार साबित होते है जैसे वजन बढ़ाने में, एलर्जेटीक समस्याओ से लड़ने में और भी कई सारी शारीरिक बीमारियों का इलाज़ इससे घर बैठे किया जा सकता है। छुहारे में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट एवं एंटी माइक्रोबियल हमारे शरीर में बन रही कई समस्याओ का समाधान करते है। छुहारे के सेवन से हम बड़ी से बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं- जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग व कैंसर जैसी बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी खुदको बचा सकते हैं।

एक स्टडी में यह पाया गया है कि छुहारे में एंटी ट्यूमर और एंटी कैंसर के गुण होते हैं इसलिए छुहारे का नियमित रूप से सेवन करना हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। लेकिन इतने भरपूर फायदों के साथ-साथ छुहारे के कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में भी हमें मालूम होना चाहिए तो चलिए देखते है छुहारे खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान | Chhuhare khane ke fayde aur nuksan hindi mei
छुहारे | Dry dates

छुहारे खाने के फायदे (Benefits of eating dry dates in hindi)-

  • छुहारे में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते है जो कैंसर के लक्षणों को कम करते है लेकिन कैंसर एक घातक बीमारी है इसलिए यदि आपको कैंसर है तो आप अपने चिकित्सक से ही इसका इलाज़ कराये।
  • छुहारे के सेवन से लिवर में होने वाली सूजन को ठीक किया जा सकता है क्योकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो सूजन को ठीक करने में मदद करते है।
  • छुहारे का नियमित रूप से सेवन संक्रमण को भी फैलने से रोकता है साथ ही यह संक्रमण को दोबारा से पैदा होने से भी रोकता है।
  • छुहारे का नियमित सेवन ह्रदय के स्वास्थ के लिए भी बहोत लाभदायक है।
  • छुहारे का नियमित सेवन पेट सम्बंधित रोग जैसे गैस, एसिडिटी व दस्त से भी राहत दिलाता है साथ ही यह क्लींजिंग का काम भी करता है जिससे पेट की आंतो की सफाई होती है।

छुहारे खाने के नुकसान (Side effects of eating dry dates in hindi)-

  • जरुरत से अधिक छुहारे के सेवन से कई शारीरिक हानि भी हो सकती है।
  • छुहारे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे पेट फूलने व् पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में छुहारे के सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है इसलिए शुगर पेशेंट को इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।
  • यदि छुहारे के सेवन से आपको कोई एलर्जेटीक प्रतिक्रिया देखने को मिलती है तो इसका सेवन तुरंत बंद करदे एवं अपने चिकित्सक से संपर्क करे।

छुहारे से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

छुहारे से वजन कैसे बढ़ाएं?

नियमित रूप से 2-3 छुहारे को एक गिलास दूध में उबाल कर पीने से वजन बढ़ाया जा सकता है, इसके साथ ही ऐसा करने से शरीर में ताक़त भी आती है।

सुबह खाली पेट छुहारे खाने से क्या होता है?

छुहारे में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं जिससे सेवन से कब्ज़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। शरीर में फाइबर की मात्रा कम होने से ही कब्ज़ की समस्या होती है ऐसे में छुहारे असरदार साबित हो सकते है।

छुहारा 1 दिन में कितना खाना चाहिए?

हेल्थ वर्कर्स के अनुसार एक दिन में 2 से 3 छुहारे का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है जिससे आप 2-3 हफ्तों में ही शरीर में होने वाले फायदे देख सकते है।

छुहारे की तासीर क्या होती है?

छुहारे की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है जिससे आपकी बॉडी गर्म रहे।

इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में भी पढ़े – सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे और नुकसान | Subah khaali pet khajoor khane ke fayde aur nuksan

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान | Anjir khane ke fayde aur nuksan

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *