छाछ पीने के फायदे और नुकसान | Chhachh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

छाछ पीने के फायदे और नुकसान | Chhachh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

छाछ पीने के फायदे और नुकसान | Chhachh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे छाछ पीने के फायदे और नुकसान के बारे में। छाछ को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है क्यूंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि छाछ पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। छाछ आसानी से किसी भी दूध डेयरी या किराने की दुकान पर पैकेट में मिल जाती है। किन्तु पैकेट की बजाय इसे सीधे फार्म से खुला लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में छाछ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचती है। छाछ का इस्तेमाल करके कई चीजे जैसे लस्सी, पकौड़ा करी, इंस्टेंट डोसा-इडली आदि बनाई जाती है। किन्तु सीधे तौर पर इसे पीना ज्यादा सेहतमंद होता है।

छाछ को दही द्वारा बनाया जाता है। छाछ को बनाने के लिए दही को मथकर उससे मक्खन निकाला जाता है, उसके बाद बचा हुआ तरल पदार्थ छाछ कहलाता है। छाछ का सेवन घर पर बनाकर भी किया जा सकता है। आमतौर पर घरों में दही में पानी डालकर छाछ बनाई जाती है। छाछ कई प्रकार की होती है जैसे सादी छाछ, मीठी छाछ, नमकीन छाछ आदि। इसमें कई प्रकार की सामग्री डाली जा सकती है, यह उस हिसाब से डाली जाती है कि आपको किस तरह की छाछ पीनी है।

छाछ में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन 12 आदि पाए जाते हैं। गर्मियों में छाछ पीने से कई तरह के शारीरिक लाभ होते हैं यह शरीर में ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में इंस्टेंट एनर्जी महसूस होती है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए भी छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। (छाछ पीने के फायदे और नुकसान)

छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन पाए जाते हैं जिसकी वजह से छाछ का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही छाछ ब्लड प्रेशर की मात्रा संतुलित करने में भी काफी फायदेमंद होती है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा रहता है। छाछ का सेवन करने से हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, क्योंकि छाछ एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसलिए इसमें कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (छाछ पीने के फायदे और नुकसान)

मोटापे की समस्या में भी खाने के साथ छाछ का सेवन करने से खाना अच्छी तरह से पचता है, और मोटापे की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसके साथ ही छाछ पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। जिस प्रकार एक ओर छाछ पीने के इतने फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी सामने आए हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही कई और दुष्परिणाम भी देखे जा सकते हैं। (छाछ पीने के फायदे और नुकसान)

छाछ पीने के फायदे और नुकसान | Chhachh peene ke fayde aur nuksan hindi mei
छाछ | Buttermilk

छाछ पीने के फायदे (Benefits of drinking Chachh/Buttermilk in hindi) –

  • छाछ का सेवन करने से शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है।
  • खाने के साथ-साथ का सेवन करने से खाना अच्छी तरह पता है।
  • गर्मी में छाछ पीने से शरीर में तरावट आती है।
  • छाछ का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • छाछ पीने से हड्डियों को लाभ मिलता है।
  • छाछ का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायता मिलती है।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या में भी छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

छाछ पीने के नुकसान (Side effects of drinking Chachh/Butter in hindi) –

  • अधिक मात्रा में छाछ पीने से सर्दी जुकाम हो सकता है।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही छाछ पीनी चाहिए।

यह भी पढ़े – गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान | Raat ko doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

ठंडा दूध पीने के फायदे और नुकसान | Thanda doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

छाछ पीने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

छाछ कब नहीं पीना चाहिए?

शाम को या रात के समय छाछ नहीं पीना चाहिए।

क्या छाछ पीने से मोटापा बढ़ता है?

जी नहीं, छाछ पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *