चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान | Chehre par shehad lagane ke fayde aur nuksan hindi mei

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान | Chehre par shehad lagane ke fayde aur nuksan hindi mei

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान | Chehre par shehad lagane ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज की चर्चा का विषय है चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान। शहद जिसे मधु भी कहा जाता है, यह एक प्रकार का मीठा और चिपचिपा लिक्विड होता है। शहद मक्खियों द्वारा फूलों के रसों को चूस कर बनाया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही है शहद त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बहुत से फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। (चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान)

शहद का कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में काफी उपयोग किया जाता है। इसके प्राकृतिक गुणों के कारण और त्वचा पर इसके फायदे के कारण इससे बने हुए प्रोडक्ट्स की काफी मात्रा में मांग है। किंतु शहद का त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए कच्चा और बिना ट्रीट किया हुआ शहद सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चे शहद का चेहरे पर इस्तेमाल करने से यह चेहरे को पर्याप्त नमी देता है। शहद में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन,खनिज और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। (चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान)

शहद त्वचा की कई सारी बीमारियां जैसे सोरायसिस, एक्जिमा, बार-बार कील मुहांसों की समस्याओं को भी ठीक करने में काफी हद तक मदद करता है। कील मुहांसों की समस्या आम तौर पर त्वचा पर होने वाले बैक्टीरिया की वजह से होती है। कच्चे शहद का उपयोग त्वचा पर करने से यह जीवाणु की मात्राओं को बैलेंस करता है। चेहरे की डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए भी शहद काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करके नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। (चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान)

शहद जब त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाकर एक्सफोलिएट करता है, तो त्वचा की रंगत भी साफ होती है और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। चेहरे पर पड़ने वाले चोट के निशानों या दाग धब्बों पर शहद का उपयोग करने से काफी हद तक राहत मिलती है। इसके साथ ही शहद को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तमाल किया जा सकता है। कॉटन बॉल में ऑलिव ऑयल और शहद को लगाकर मेकअप साफ किया जा सकता है। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए।

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह चेहरे पर शहद लगाने के जहां इतने फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। सेंसिटिव स्किन के लोगों को शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे पर खुजली,जलन हो सकती है। यदि आप सोने से पहले शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चेहरे को शहद का इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह से साफ करके ही सोएं।

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे और नुकसान | Chehre par shehad lagane ke fayde aur nuksan hindi mei
शहद | shehad

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे (Benefits of applying honey on face in hindi) –

  • चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने से यह त्वचा को नमी देता है.
  • शहद त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
  • यह त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है।
  • शहद का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत साफ होती है।
  • कील मुहांसों और उनसे होने वाले दाग धब्बों पर शहद का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है।
  • मेकअप साफ करने के लिए भी शहद का उपयोग किया जा सकता है।
  • शहद त्वचा से बैक्टीरिया हटाने में भी मदद करता है।

चेहरे पर शहद लगाने के नुकसान (Side effects of applying honey on face in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करना से बचना चाहिए।
  • सेंसिटिव त्वचा के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से जलन और खुजली हो सकती है।
  • रात के समय यदि त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा को अच्छी तरह से साफ करके ही सोए।

चेहरे पर शहद लगाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

चेहरे पर शहद लगाने से क्या नुकसान होता है?

चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने से जलन व खुजली की समस्या हो सकती है।

चेहरे पर शहद कितनी देर तक लगाना चाहिए?

चेहरे पर शहद 10 या 15 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं लगाना चाहिए।

पिंपल्स पर शहद लगाने से क्या होता है?

शहद स्किन में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए सहायक होता है, इससे पिंपल ठीक होने में मदद मिलती है।

शहद से गोरे कैसे होते हैं?

हल्दी और शहद का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है।

इन्हे भी पढ़े – मेथी पाउडर के फायदे और नुकसान | Methi Powder ke fayde aur nuksan hindi mei

मेथी दाना के फायदे और नुकसान | Methi dana ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *