चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे | Chehre par nariyal ka tel lagane ke fayde hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे (Chehre par nariyal ka tel lagane ke fayde) के बारे में। गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए खास अच्छा नहीं होता है, इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। इसी वजह से हम नारियल का तेल का उपयोग करते हैं ताकि त्वचा को अच्छे से पोषण मिल सके। इस लेख में हम यही जानेंगे कि चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। (चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे)
त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अच्छी त्वचा न केवल सुंदरता बढ़ाती है बल्कि आत्मविश्वास देने में भी काफी सहायक होती है। आज कल तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बाजार में आ गए हैं, जिनका उपयोग करके हम सुंदर तो दिख सकते हैं परन्तु लम्बे समय के लिए यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के नेचुरल प्रोडक्ट्स भी आते हैं जो त्वचा को पोषण देने का दावा करते हैं। इसके साथ ही घर पर रखी चीजों से भी त्वचा की देखभाल की जा सकती है जैसे नारियल का तेल। (चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे)
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर त्वचा पर होता है। त्वचा में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। त्वचा का ख्याल रखने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नारियल का तेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के लिए बेहद अच्छे साबित हुए हैं। (चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे)
नारियल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का दूध निकाला जाता है, फिर उस दूध से तेल बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसका उपयोग खाद्य पदार्थों के साथ-साथ कई प्रकार की चीजों में किया जाता है। बालों में लगाने और त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने के साथ ही इसके कई अन्य उपयोग भी होते हैं। नारियल तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन E, विटामिन K, फैटी एसिड और कई तरह की प्रोपर्टीज़ जैसे एंटी इन्फ्लैमटेरी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल आदि पायी जाती है। (चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे)
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करके नारियल का तेल चेहरे पर लगा सकते हैं। दिन में नारियल का तेल लगाकर बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस बचाव पर धूल मिट्टी चिपक सकती है। इसी तरह नारियल के तेल की पूरे शरीर पर मालिश भी की जा सकती है। (चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे)


चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे (Benefits of applying coconut oil on face in hindi) –
- चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से सूरज की किरणों से चेहरे को बचाने के लिए मदद मिलती है।
- यदि आपकी त्वचा सूखी है तो ऐसे में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से चेहरे को पर्याप्त रूप से नमी मिलती है।
- नारियल का तेल चेहरे की रंगत को एक जैसा करने में मदद करता है।
- नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है इसलिए त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से कील मुहासों जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
- चेहरे पर आने वाली फाइन लाइंस ज्ञानी झुर्रियों को कम करने के लिए भी नारियल के तेल का उपयोग किया जा सकता है।
- दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से काफी सहायता मिलती है।
- जलन और खुजली की समस्या में भी नारियल तेल का उपयोग करने से फायदा मिलता है।
- नरम और मुलायम त्वचा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े – चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाने के फायदे | Chehre par haldi aur besan lagane ke fayde hindi mei
नाभी में नारियल का तेल लगाने के फायदे | Nabhi mei nariyal ka tel lagane ke fayde hindi mei
खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान | Khali pet nariyal paani peene ke fayde aur nuksan hindi mei
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हैं?
नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं, जो ऊपर इस लेख में दिए गए हैं।
नारियल का तेल लगाने से क्या नुकसान होता हैं?
नारियल का तेल लगाने से त्वचा तेलीय हो सकती है। इसके साथ ही इसे लगा कर बाहर जाने से धूल मिटटी त्वचा पर चिपक सकती है। जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।