चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे | Chehre par Badam ka tel lgane ke fayde hindi mei

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे | Chehre par Badam ka tel lgane ke fayde hindi mei

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे | Chehre par Badam ka tel lgane ke fayde hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे (Chehre par Badam ka tel lgane ke fayde) के बारे में। हम चेहरे पर बादाम का तेल का उपयोग करते हैं ताकि त्वचा को अच्छे से पोषण मिल सके। इस लेख में हम यही जानेंगे कि चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अच्छी त्वचा न केवल सुंदरता बढ़ाती है बल्कि आत्मविश्वास देने में भी काफी सहायक होती है। आज कल तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बाजार में आ गए हैं, जिनका उपयोग करके हम सुंदर तो दिख सकते हैं परन्तु लम्बे समय के लिए यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के नेचुरल प्रोडक्ट्स भी आते हैं जो त्वचा को पोषण देने का दावा करते हैं। इसके साथ ही घर पर रखी चीजों से भी त्वचा की देखभाल की जा सकती है जैसे बादाम का तेल(चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे)

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर त्वचा पर होता है। त्वचा में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। त्वचा का ख्याल रखने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का तेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के लिए बेहद अच्छे साबित हुए हैं। (चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे)

प्राकृतिक रूप से जो तेल बादाम में मौजूद होता है उसी को निकालकर बादाम का तेल बनाया जाता है। एक लंबी प्रक्रिया के द्वारा बादाम का तेल निकाला जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर के बाहरी अंगों जैसे त्वचा और बाल के साथ-साथ खाने में भी किया जा सकता है। बादाम के तेल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन E, विटामिन A, विटामिनB1, विटामिन B2, विटामिन B6, एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल, पोटेशियम, फास्फोरस आदि पाए जाते हैं। (चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे)

बादाम का तेल त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है यह त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाता है। इसके साथ ही त्वचा पर इसका उपयोग करने से त्वचा यंग और सुंदर दिखाई देती है। आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल की समस्या में भी बादाम का तेल काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल सन प्रोटेक्शन क्रीम के तरफ भी किया जा सकता है। इसके साथ ही टांको के निशान को कम करने के लिए भी यह कारगर है। (चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे)

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे | Chehre par Badam ka tel lagane ke fayde hindi mei
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे (Benefits of applying almond oil on face in hindi) –

  • बादाम का तेल डार्क सर्कल की समस्या को ठीक करने में काफी हद तक सहायक होता है, इसमें मौजूद विटामिन A डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं।
  • चेहरे पर आई सूजन को कम करने के लिए भी बादाम तेल का इस्तेमाल करना काफी हद तक मददगार होता है।
  • कील मुहांसों और उनसे होने वाले दाग धब्बों पर भी बादाम का तेल लगाने से इन समस्याओं में राहत मिलती है।
  • सूखी और बेजान त्वचा को चमक देने के लिए भी बादाम का तेल काफी सहायक होता है।
  • बादाम के तेल में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है यह त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाने में मदद करता है।
  • सनबर्न और टैनिंग की समस्या में भी बादाम का तेल काफी मददगार होता है।
  • त्वचा को मुलायम करने के लिए बादाम का तेल लगाने से काफी फायदा मिलता है।
  • बादाम के तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़े – दूध में इलायची डालकर पीने के फायदे | Doodh mei Elaichi daal kar peene ke fayde hindi mei

कच्चा दूध चेहरे पर लगाने के फायदे | Kachcha doodh chehre par lgane ke fayde hindi mei

दूध में बदाम बिघोकर खाने के फायदे और नुकसान | Doodh mei badam bheegokar khane ke fayde aur nuksan hindi mei

बादाम तेल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

बादाम का तेल कौन सी कंपनी का अच्छा है?

बादाम का तेल हमदर्द, पतंजलि, डाबर आदि कंपनियों का अच्छा होता है।

बादाम का तेल चेहरे पर कैसे लगाएं?

रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद बादाम का तेल हाथ में लेकर चेहरे पर अच्छी तरह से मालिश करें और सो जाएं। सुबह ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *