चारकोल के फायदे और नुकसान | Charcoal ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे चारकोल के फायदे और नुकसान के बारे में। यह प्राकृतिक गुणों भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि चारकोल के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में इस्तेमाल करना इसे फायदेमंद होता है। यह कई तरह के रूपों में बाजार में उपलब्ध होता है जैसे टेबलेट, पाउडर, पेस्ट इत्यादि। भारत में बहुत सारे ब्रांड्स चारकोल बनाते हैं। बाजार में यह काफी किफायती दामों में मिल जाता है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
चारकोल, लकड़ी का कोयला या फिर नारियल के छिलके का कोयला होता है। इसे बनाने की प्रक्रिया लम्बी होती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं। यह स्वादहीन और गंधहीन होता है। इसे एक्टिवेटेड चारकोल या एक्टिवेटिड कार्बन के नाम से भी जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसका इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है क्योंकि इसके बहुत सारे शारीरिक फायदे होते हैं। इसके साथ ही आजकल त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने का चलन भी बहुत बढ़ गया है क्योंकि यह त्वचा के लिए भी काफी अच्छा होता है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
चारकोल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पायी जाती है। इसलिए पाउडर रूप में जो चारकोल आता है, उसका इस्तेमाल दांतो को साफ करने के लिए किया जाता है। यह मुंह के अंदर होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके साथ ही दांतों के पीलेपन को काफी हद तक साफ करता है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाने में भी कारगर होता है। यह मुंह की दुर्गंध को कम करने में भी सहायक होता है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
चारकोल का उपयोग पीने के पानी को साफ करने के लिए भी किया जाता है। यह केमिकल और दूसरे टाइप के हानिकारक बैक्टीरिया को सोख कर पानी शुद्ध करने में मदद करता है। पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी डॉक्टर चारकोल युक्त दवाइयों को खाने की सलाह देते हैं। चारकोल का सेवन करने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है एवं खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। परंतु किसी भी स्थिति में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
चारकोल का सेवन करने से शरीर में पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसके साथ ही यह शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायक होता है। इसके साथ-साथ चारकोल के अन्य फायदे भी होते हैं। दुर्गंधित वातावरण में इसे रखने से यह वातावरण से दुर्गंध सोख लेता है। इसलिए घर में या फ्रिज में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ शोधों के अनुसार यह पता चला है कि चारकोल का उपयोग करने से शराब के नशे को कम करने में सहायता मिलती है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
त्वचा के लिए चारकोल के बहुत से फायदे हैं। इसका मास्क बना कर त्वचा पर इस्तेमाल करने से बेहद अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा से गंदगी और बैक्टीरिया को सोख लेता है, जिससे त्वचा साफ और सुंदर दिखाई देती है। त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या में भी एक्टिवेटेड चारकोल का फेस मास्क लगाना काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में भी सहायक होता है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)
जिस प्रकार हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। उसी प्रकार जहां एक ओर एक्टिवेटेड चारकोल या चारकोल के इतने फायदे हैं, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं। किसी भी तरह से इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। ड्राई त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से त्वचा और ज्यादा शुष्क हो सकती है। (चारकोल के फायदे और नुकसान)


चारकोल के फायदे (Benefits of Charcoal in hindi) –
- चारकोल पाउडर का मंजन की तरह इस्तेमाल करने से दातों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- पानी साफ करने के लिए चारकोल का उपयोग किया जाता है।
- चारकोल के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
- पाचन क्रिया अच्छी करने में चारकोल सहायक होता है।
- यह इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने में भी मददगार होता है।
- शराब के नशे को कम करने में चारकोल उपयोगी होता है।
- वातावरण से दुर्गंध को खत्म करने में भी चारकोल सहायक होता है।
- चारकोल का उपयोग त्वचा को साफ करने के लिए किया जाता है।
- चारकोल फेस मास्क ब्लैकहेड एवं वाइटहेड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।
चारकोल के नुकसान (Side effects of Charcoal in hindi) –
- किसी भी स्थिति में चारकोल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- ड्राई स्किन पर चारकोल का इस्तेमाल करने से त्वचा और ज्यादा शुष्क हो सकती है।
- गंभीर बीमारी के मरीजों को इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
यह भी पढ़े – फोलिक एसिड के फायदे और नुकसान | Folic acid ke fayde aur nuksan hindi mei
सल्फर के फायदे और नुकसान | Sulphur ke fayde aur nuksan hindi mei
चारकोल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
चारकोल लगाने से चेहरे पर क्या होता है?
चेहरे पर चारकोल लगाने से चेहरा साफ होता है।
चेहरे पर चारकोल कैसे लगाते हैं?
चेहरे पर चारकोल का इस्तेमाल करने के लिए आजकल बाजार में रेडीमेड चारकोल फेस मास्क आते हैं। इसके अलावा चारकोल पाउडर का इस्तेमाल करके भी घर पर फेस मास्क बनाया जा सकता है।
चारकोल पाउडर लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर चारकोल पाउडर लगाने से चेहरा साफ और ऑयल फ्री होता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।