भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान | Bhuna lehsun khane ke fayde aur nuksan hindi mei

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान | Bhuna lahsun khane ke fayde aur nuksan hindi mei

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान | Bhuna lahsun khane ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वो है भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान।भुना हुआ लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में कई प्रदेशों में व्यापक रूप से लहसुन की खेती की जाती है।

भारत में कई राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं तमिलनाडु आदि में लहसुन खेती की जाती है। लेकिन मुख्य और व्यापक रूप से लहसुन की खेती मध्यप्रदेश और गुजरात में की जाती है। लहसुन में कई सारे पौष्टिक तत्व जैसे फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C आदि पाए जाते हैं। इसी के साथ लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल जैसी कई सारी प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसलिए भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। (भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

लहसुन की एक डल्ली में से कई सारी कलियां निकलती है। यह सफेद रंग की होती है, इनकी सुगंध कुछ अलग प्रकार की होती है। इसके साथ ही इसका स्वाद काफी तीखा होता है। इसे सीधे तौर पर खाना काफी मुश्किल होता है। भारतीय रसोई में कई तरह से लहसुन का उपयोग किया जाता है। यह सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और अदरक के साथ तीसरा मुख्य मसाला होती है। इसके साथ ही कई दूसरी तरह से भी लहसुन का उपयोग आजकल किया जाता है फिर चाहे वह चटनी हो या फिर गार्लिक ब्रेड क्यों ना हो। (भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में मदद मिलती है, जिससे ह्रदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। रात के वक्त सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही रात के वक्त भुना हुआ लहसुन खाने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है क्योंकि यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को अच्छा करके पाचन क्रिया अच्छी करता है। (भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। भुना हुआ लहसुन में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है। जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे लटकती त्वचा, रुखपन आदि को कम करने में सहायता मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी भुना हुआ लहसुन फायदेमंद हो सकता है। (भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या में भुना हुआ लहसुन खाने से काफी हद तक राहत मिलती है क्योंकि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके साथ ही भुना हुआ लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक उर्जा बढ़ाता है। किंतु जिस प्रकार हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं उसी प्रकार भुना हुआ लहसुन के जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। (भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान)

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान | Bhuna lehsun khane ke fayde aur nuksan hindi mei
भुना हुआ लहसुन | Roasted garlic

भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे (Benefits of eating roasted garlic in hindi) –

  • भुना हुआ लहसुन खाने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है।
  • इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
  • ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भुना हुआ लहसुन खाना काफी सेहतमंद है।
  • ब्लड प्रेशर की मात्रा संतुलित रखने के लिए भी भुने हुए लहसुन का सेवन किया जाता है।
  • भुने हुए लहसुन खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
  • त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी भुना हुआ लहसुन खाना अच्छा होता है।
  • भुना हुआ लहसुन खाने से मुंह में बदबू की समस्या में आसानी होती है।
  • सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारी से बचने के लिए भुने हुए लहसुन खाना चाहिए।
  • भुना हुआ लहसुन खाने से त्वचा जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • वजन कम करने के लिए भुना हुआ लहसुन खाया जा सकता है।

भुना हुआ लहसुन खाने के नुकसान (Side effects of eating roasted garlic in hindi) –

  • ग्रीष्म ऋतु में भुना हुआ लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में भुना लहसुन खाने से बचना चाहिए।

इन आयुर्वेदिक दवाई के बारे में भी पढ़े – सर्वकल्प क्वाथ के फायदे और नुकसान | Sarvakalp Kwath ke fayde aur nuksan hindi mei

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churn ke fayde aur nuksan hindi mei

श्री तुलसी के फायदे और नुकसान imc | IMC shree tulsi ke fayde aur nuksan hindi mei

बेलपत्र के फायदे और नुकसान | Belpatra ke fayde aur nuksan hindi mei

भूने हुए लहसुन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

भुने हुए लहसुन की तासीर कैसी होती है?

भुने हुए लहसुन की तासीर गर्म होती है।

भुना हुआ लहसुन कब खाना चाहिए?

भुना हुआ लहसुन खाने का सबसे अच्छा समय है रात को सोने से पहले इसका सेवन करना।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *