Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान (Belpatra khane ke fayde aur nuksan) के बारे में। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि  बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। इसके साथ ही में आपको बताते चलू की बेलपत्र के साथ साथ इसकी छाल और फल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

बेलपत्र बेल के वृक्ष पर लगने वाली पत्तियों को कहा जाता है। बेलपत्र की औषधि गुणवत्ता काफी ज्यादा होती है इसलिए इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी किया जाता है। भारत में बेल के वृक्ष कई जगहों पर पाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर यह मध्य और दक्षिणी इलाकों में पाए जाते हैं। गर्मियों में बेल के फल के रस का सेवन इसकी गुणवत्ता की वजह से बहुत अधिक किया जाता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

बेलपत्र में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जैसे एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी डायबिटिक, एंटी माइक्रोबियल इत्यादि। इसी के साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, बीटा केरोटिन, थायमिन एवं विटामिन सी आदि। जैसा कि हमने पढ़ा बेलपत्र एंटी डायबिटिक होता है इसका सेवन करने से शुगर लेवल संतुलित बना रहता है। यह शरीर में इंसुलिन का निर्माण करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

बेलपत्र का सेवन करने से दस्त और पेचिश जैसी समस्या में भी राहत मिलती है। बेलपत्र में मौजूद टैनिन और पेक्टिन, दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाकर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करते है। बेलपत्र का सेवन का चूर्ण बनाकर किया जा सकता है। इसके साथ ही जैसा कि हमने पढ़ा बेलपत्र में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है इसलिए यह शरीर में कहीं पर भी आने वाली सूजन को ठीक करने में मदद करता है। सूजन के लिए बेलपत्र का उपयोग करने के लिए इसका पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

बेलपत्र शरीर में खून बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। इनका उपयोग चूर्ण बनाकर किया जा सकता है। बेलपत्र में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए बेलपत्र का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। बेलपत्र का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसके साथ ही इसका उपयोग शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के लिए भी किया जाता है। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बेलपत्र एक एंटीफर्टिलिटी प्रॉपर्टी रखता है। कई शोधों में यह पता चला है कि जिस दौरान बेलपत्र का सेवन किया जाता है, उस दौरान शरीर में प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। इसका मतलब यह है कि यदि पुरुषों द्वारा बेलपत्र के चूर्ण का सेवन किया जाए तो अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। इसके साथ शोधों में यह भी पता चला है कि बेलपत्र के चूर्ण का सेवन बंद करने के बाद प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे वापस ठीक हो जाती है। परंतु किसी भी चीज के ऐसे उपयोग के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

Belpatra khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में
Belpatra khane ke fayde aur nuksan | बेलपत्र खाने के फायदे और नुकसान

बेलपत्र खाने के फायदे (Benefits of eating Belpatra in hindi) –

  • बेलपत्र का सेवन करने से दस्त, पेचिश जैसी समस्या में राहत मिलती है।
  • बेलपत्र एंटी डायबिटिक होता है, इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
  • बेलपत्र के सेवन से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
  • सूजन वाले स्थान पर बेलपत्र का पेस्ट लगाने से राहत मिलती है।
  • बेलपत्र शरीर में खून बढ़ाने के लिए भी सहायक होता है।
  • बेलपत्र का सेवन करने से ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • यह शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने का भी काम करता है।
  • यदि आप अनचाहे गर्भ से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में बेलपत्र के चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

बेलपत्र खाने के नुकसान (Side effects of eating Belpatra in hindi) –

  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को बेलपत्र के सेवन से बचना चाहिए।
  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी बेलपत्र का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • बच्चे की चाह रखने वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े – बेलपत्र के फायदे और नुकसान | Belpatra ke fayde aur nuksan hindi mei

Bhumi Amla khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | भूमि आंवला खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

कचनार के फायदे और नुकसान | Kachnar ke fayde aur nuksan hindi mei

बेलपत्र खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

बेलपत्र की तासीर कैसी होती है?

बेलपत्र ठंडी तासीर का होता है।

बेलपत्र के पत्ते खाने से क्या होता है?

बेलपत्र के पत्ते खाने से कई प्रकार के लाभ होते हैं जो इस लेख में ऊपर दिए गए हैं।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *