बंगाल टाइगर के बारे में बताओ | Bangal Tiger Ke Baare mein Batao Hindi mei
हेलो दोस्तों, आज हम इस लेख में जानेंगे कि बंगाल टाइगर के बारे में। विशेष रुप से यह टाइगर जंगली बिल्लियों की प्रजाति का सबसे बड़ा जीवित जानवर है। यह भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु है। इन्हें रॉयल टाइगर बंगाल या इंडियन टाइगर के नाम से भी जाना जाता हैं। कई वर्षों से भारतीय उपमहाद्वीप यह टाइगर पाए जाते रहे हैं। वर्ष 2019 के एक सर्वे के अनुसार 2967 बंगाल टाइगर भारत में मौजूद है, जो दुनिया में कुल टाइगर की संख्या का 75% है। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में क्रमशः 440, 235 और 100 बंगाल टाइगर मौजूद है।
भारत में शिकार, शहरीकरण और कई अन्य दूसरे कारणों की वजह से बंगाल टाइगर की संख्या पिछले 100 सालों में 97% के बड़े मार्जिन से कम हुई है। इन बंगाल टाइगर की प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं चलायी है। जिसके नतीजे के अनुसार वर्ष 2014 के मुकाबले 2019 तक बंगाल टाइगर की संख्या में इजाफा हुआ है।


बंगाल टाइगर के बारे में कुछ रोचक तथ्य –
- कोई भी बंगाल टाइगर एक समान नहीं दिखता है, हर किसी की रुप एक दूसरे से थोड़ा अलग जरुर होता है।
- बंगाल टाइगर का सामान्य जीवनकाल 10 से 15 वर्षों तक का होता है।
- काली पट्टियां हर बंगाल टाइगर की अलग अलग होती है, किसी का रंग गहरा भूरा तो किसी की पट्टियां ज्यादा या कम चौड़ी।
- बंगाल टाइगर का थूक एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी से भरपूर होता है।
- केवल 50 प्रतिशत बंगाल टाइगर ही अपना वयस्क जीवन जी पाते हैं।
- बंगाल टाइगर की दौड़ने की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
- लम्बाई में बंगाल टाइगर 8 से 9 फ़ीट के होते हैं।
- बंगाल टाइगर अच्छे रनर के साथ साथ अच्छे तैराक भी होते हैं।
- मेल बंगाल टाइगर और फीमेल बंगाल टाइगर के व्यव्हार में काफी अंतर होता है।
- बंगाल टाइगर एक बार में 40 किलो तक का मांस खा सकते हैं।
बंगाल टाइगर के आहार –
बंगाल टाइगर एक बेहतरीन शिकार करने वाला जानवर है। आमतौर पर यह जंगली सूअर, जंगली भैंस या हिरण का शिकार करके उन्हें दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर इन्हें अपना आहार बनाते हैं। बंगाल टाइगर ज्यादातर रात के वक़्त अपना शिकार करते हैं। बंगाल टाइगर काफी ताकतवर जानवरों की श्रेणी में आते हैं और टनों के हिसाब से अपने शिकार को आराम से खींच सकते हैं।
बंगाल टाइगर कहां मिलता है –
- सुंदरबन नेशनल पार्क, बंगाल
- कान्हा नेशनल पार्क, मध्यप्रदेश
- रणथम्बोर टाइगर रिज़र्व, राजस्थान
- कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तरांचल
- ताडोबा अँधेरी टाइगर रिज़र्व, महाराष्ट्र
- पेंच नेशनल पार्क, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश
- बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्यप्रदेश
इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
बंगाल टाइगर किसे कहा जाता है –
बंगाल टाइगर जंगली बिल्लियों में सबसे बड़ा जीवित प्राणी है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु है। यह खूबसूरत जानवर अपने तेज और अपनी ताकत की वजह से जाना जाता है।
बंगाल टाइगर कहाँ मिलता है?
बंगाल टाइगर ज्यादातर बंगाल के सुंदरबन में पाया जाता है।
निष्कर्ष –
उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और बंगाल टाइगर के बारे में आपको जितनी भी जानकारी चाहिए होगी, हम वो सब जानकारी इस लेख में आपको देने में कामयाब रहे होंगे। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।