बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान | Bakri ka doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान | Bakri ka doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान | Bakri ka doodh peene ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान (Bakri ka doodh peene ke fayde aur nuksan) के बारे में। बकरी के दूध को एक आयुर्वेदिक दवाई कहा जा सकता है क्यूंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। बकरी का दूध आसानी से किसी भी किसान या पोल्ट्री से जुड़े इंसान के पास मिल जाता है। आज कल पैकेट में भी इसकी बिक्री होती है।

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का ख्याल रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज के जीवन में बकरी का दूध पीने के बेहद फायदे होते है। यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचता है। इसमें कई प्रकार के पौष्टिक गुण होते हैं। (बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान)

गाय, भैंस और बकरी के दूध के अलावा भी आजकल वीगन दूध यानी ऐसा दूध जो पशुओं द्वारा ना मिला हो, काफी चलन में है। यह दूध बादाम, सोया, काजू जैसी कई प्रकार की चीजों से निकाल कर बनाया जाता है। इन्हीं सब चीजों के चलते आजकल गाय और भैंस के दूध की खपत में भारी मात्रा में कमी आई है। परंतु आज भी भारत में अत्यधिक लोग गाय और दूध के भैंस का इस्तेमाल ही करते हैं। किन्तु आज हम बात करेंगे बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान पर। (बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान)

बकरी का दूध पीने के फायदे (Benefits of drinking goat’s milk in hindi) –

  • बकरी का दूध ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है, इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ह्रदय के लिए काफी अच्छा होता है।
  • बकरी के दूध में कोलेस्ट्रॉल भी कम पाया जाता है।
  • बकरी के दूध में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है इसलिए बकरी का दूध पीने से शरीर में सूजन को कम करने में सहायता मिलती है।
  • बकरी का दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी पाया जाता है, इसलिए इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है।
  • बकरी का दूध पीने से मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • गाय और भैंस के दूध की तुलना में बकरी का दूध आसानी से पच जाता है।
  • पेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बकरी का दूध फायदेमंद होता है।
  • बकरी का दूध पीने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है।
  • बकरी के दूध में पाए जाने वाला लिनोनिक एसिड मानसिक विकास में काफी सहायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा होती है। इसलिए ऐसे में बकरी का दूध पीना फायदेमंद होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।
  • बकरी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है इसलिए यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है।
  • बकरी के दूध में विटामिन A और विटामिन B भी पाया जाता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होते हैं।

बकरी का दूध पीने के नुकसान (Side effects of drinking goat’s milk in hindi) –

  • लेक्टोज इनटोलरेंस की समस्या वाले लोगों को बकरी का दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह पर बकरी का दूध का सेवन करना चाहिए।
  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • छोटे शिशुओं को बकरी का दूध पिलाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Gaay ke doodh ke fayde aur nuksan hindi mei

दूध और केला खाने के फायदे और नुकसान | Doodh aur kela khane ke fayde aur nuksan hindi mei

कास्टर आयल पीने के फायदे और नुकसान | Castor oil peene ke fayde aur nuksan hindi mei

बकरी का दूध पीने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

बकरी का दूध कब और कैसे पीना चाहिए?

बकरी के दूध को कच्चा नहीं पीना चाहिए। इसका सेवन उबाल कर किया जा सकता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *