बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me
हेलो दोस्तों, आज हम इस लेख में बालों से क्या बनता है (Baalon se kya banta hai hindi me) के बारे में बात करेंगे। जी हाँ, हमारे बालों को रिसाइकिल करके कई तरह की चीजों को बनाया जाता है। रिसाइकिल पद्धति का उपयोग करके बालों से बनाई गयी इन चीजों की कीमत सैकड़े से लेकर लाखों तक होती है। आज हम इसी बारे में विस्तार से जानेंगे कि बालों से क्या बनता है (Baalon se kya banta hai hindi me) और किस तरह यह बाल आम घरों से फैक्ट्री या कारीगर के पास पहुंचते हैं। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)
बालों से क्या बनता है –
बालों से कई तरह की चीज बनाई जाती है। ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि टुटे या कटे हुए बालों का उपयोग केवल विग बनाने के लिए ही होता होगा किन्तु इसके विपरीत विग के अलावा भी बालों से रिसाइकिल करके बनी हुई चीजों का मार्केट बहुत बढ़ा हैं। तो आइये जानते हैं बालों से क्या बनता है –
1. विग –
ये कहना गलत नहीं होगा की बालों से सबसे ज्यादा विग यानि नकली बाल ही बनाये जाते हैं। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल भारत में ही इसका करोड़ो का मार्केट है। न केवल गंजे लोग बल्कि लम्बे बालों की चाहत रखने वाले लोग भी आज कल विग का इस्तेमाल करते है। सेलिब्रिटीज के लिए तो ये काफी आम है किन्तु आज कल शादी, फंक्शन्स में भी नकली बालों से सजते हुए लोगों को देखा जा सकता है। सिर की विग के साथ साथ बालों से नकली मूंछे, दाढ़ी, आईलैशेस इत्यादि चीजें भी बनाई जाती है।
पूरे सिर पर पहनने वाली विग्स के अलावा आज कल बाजार में बालों के छोटे छोटे हिस्से आने लगे हैं जिन्हे हेयर एक्सटेंशन कहा जाता है। यह बालों की स्कैल्प में कुछ इस तरह से क्लिप करके लगाए जाते हैं कि बालों को वॉल्यूम यानि घनत्व मिलता है। इन प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए बालों को कई प्रोसेस से गुजारा जाता है। विग को हाथ से भी बनाया जा सकता है वही दूसरी ओर इसकी बढ़ी बढ़ी कम्पनियां भी होती है जो प्रोफेशनल तरीके से विग का प्रोडक्शन मशीनों द्वारा करती हैं। यह कम्पनियां पर्सनलाईज़ड करके भी विग बनती हैं। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

2. मेकअप ब्रश –
मानव बालों का उपयोग मेकअप ब्रश यानि कॉस्टमेटिक ब्रश बनाने के लिए भी व्यापक रुप से किया जाता है। आज कल बाजार में तरह तरह के ब्रश उपलब्ध होते हैं, जो अपनी गुणवत्ता के हिसाब से अच्छी खासी कीमत में बिकते हैं। बालों से बने हुए ब्रश का इस्तेमाल मेकअप पाउडर सेट करने में ज्यादा किया जाता है, क्यूंकि इसका इस्तेमाल करने से पाउडर पूरे चेहरे पर एक जैसा डिस्ट्रीब्यूट यानि एक जैसा लगता है। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

3. धागे एवं रस्सी –
जी हाँ, बालों का उपयोग धागे और रस्सी बनाने के लिए भी किया जाता है। बालों से बनी रस्सी का उपयोग अमेरिका में घुड़सवारी के दौरान किया जाता है, इसके साथ ही जापान के मंदिरों की घंटियों को भी बालों से बनी रस्सियों से टांगा जाता है। बालों से धागे एवं रस्सी बनाने के लिए इन्हे कई प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

4. खाद –
मनुष्य के बालों में कई तरह के तत्व जैसे सल्फर, कार्बन और नाइट्रोजन इत्यादि पाए जाते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इंसान के बाल नाइट्रोजन का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे तैयार की गयी खाद पौधों के लिए बहुत अच्छी होती है क्यूंकि इसमें गोबर से भी ज्यादा प्रतिशत में नाइट्रोजन पायी जाती है। आर्गेनिक खाद बनाने का यह सबसे किफायती तरीका है, इसका इस्तेमाल करके आप घर पर ही खाद बना सकते हैं। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

5. आर्ट –
बालों का उपयोग आर्ट की चीजों को बनाने यानि कलाकृति के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके तरह तरह की चीजे जैसे गहने, नकली चोटी, सजावट का सामान, मूर्ति आदि कई चीजे बनाई जाती है। इसके अलावा स्टफ्ड टॉयज जैसे आइटम्स भी मानव के बालों से बनाये जाते हैं। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

6. कपड़े –
कटे और टूटे बचे हुए बालों का इस्तेमाल करके कपड़े भी बनाये जाते हैं। भारत में मौजूद चेन्नई में एक कंपनी ऐसी है, जो विशेष रुप से बालों के ही कपड़े बनती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के लोग मानव के बालों और कपास का उपयोग करके कपड़े बनाते हैं। कपड़ों के साथ साथ कम्बल बनाने में भी बालों का उपयोग किया जाता है। चीन में भी व्यापक रुप से बालों का इस्तेमाल तरह तरह के कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)

7. अन्य उपयोग –
इन सभी उपयोगों के अलावा मानव के बालों का उपयोग कई तरह के दूसरे उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। जैसे –
- तरह तरह के नए हेयर प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग इन बालों पर की जाती है।
- इसके साथ ही इनका उपयोग पेस्ट कण्ट्रोल के रुप में जानवरों को भगाने के लिए भी किया जाता है।
- फार्मा कंपनी में और सर्जरी में भी मानव बालों का उपयोग किया जाता है।
- फ़ूड इंडस्ट्री में भी लिवनिंग एजेंट के तौर पर बालों का उपयोग किया जाता है।
बाल इंडस्ट्री तक कैसे पहुंचते हैं –
अब यह बात जानने की उत्सुकता तो सभी को होती है की इतनी बढ़ी बढ़ी कंपनियों तक यह घर के बाल पहुचंते कैसे है। इसके लिए हर गांव, कसबे और शहर में कुछ लोग नियुक्त होते हैं। आपने कभी ध्यान दिया होगा तो ये लोग फेरीवालों की तरह हर गली मोहल्ले में चिल्लाते हैं कि बाल के बदले पैसे ले लो या कई जगह बाल के बदले बर्तन भी मिल जाते हैं। यही फेरीवाले लोग आगे जा कर डीलर को यह बाल बेचते हैं और डीलर इन्हे अच्छी खासी रकम में कंपनियों को बेच देता है। जिन बालों के बदले हमें थोड़े से पैसे दिए जाते हैं उन्ही बालों से डीलर अच्छा खासा कमा लेता हैं। यह फेरीवाले बालों को 2000 -3000 प्रति किलोग्राम में खरीदते हैं। (बालों से क्या बनता है | Baalon se kya banta hai hindi me)
यह भी पढ़ें –
घुंघराले बाल का कारण – https://beautyguruji.com/ghunghrale-baal-ka-karan-hindi-mei/
बालों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
टूटे हुए बालों का क्या होता है?
टूटे हुए बालों से कई तरह की चीजें जैसे विग, धागे, रस्सी, कपड़े, खाद, मेकअप ब्रश आदि बनाये जाते हैं।
1 किलो बाल की कीमत क्या है?
भारत में छोटे शहरों से बालों को 2000 से 3000 प्रति किलो में खरीदा जाता है। और आगे चल कर इन्हे कई गुना ज्यादा दामों में बेचा जाता है।
सिर के बाल का क्या भाव है?
भारत में छोटे शहरों से बालों को 2000 से 3000 प्रति किलो में खरीदा जाता है। और आगे चल कर इन्हे कई गुना ज्यादा दामों में बेचा जाता है।
नकली बाल कहा से आते हैं?
इंसानों के ही असली बालों के टूटने के बाद उनसे नकली बाल बनाये जाते हैं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।