अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churna ke fayde aur nuksan hindi mei

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churn ke fayde aur nuksan hindi mei

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churn ke fayde aur nuksan hindi mei

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान के बारे में। अविपत्तिकर चूर्ण एक ओरल सप्लीमेंट है। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड अविपत्तिकर चूर्ण दवाई का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है। (अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान)

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अविपत्तिकर चूर्ण एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान)

अविपत्तिकर चूर्ण कई तरह की औषधियों से मिलकर बनाया गया है। इसमें कई प्रकार की औषधियां जैसे सौंठ, पीपल, काली मिर्ची, नागरमोथा, बाय विडंग, छोटी इलायची, तेजपात, लौंग, मिश्री इत्यादि पाई जाती है। जहां इन सभी औषधियों के अपने-अपने गुण हैं वही अविपत्तिकर चूर्ण में मिल जाने से इन सब के और भी फायदे बढ़ जाते हैं। मुख्यतः अविपत्तिकर चूर्ण का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। (अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान)

अविपत्तिकर चूर्ण में अम्लनाशक गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से एसिडिटी की परेशानी में इस चूर्ण का सेवन करने से काफी राहत मिलती है। और एसिडिटी कारण सीने में जलन एवं खट्टी डकारों जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही यह पाचन की क्रिया अच्छी करने में भी मदद करता है। पेट की सूजन कम करने में भी अविपत्तिकर चूर्ण काफी सहायक होता है। एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं में भी इस किया जा सकता है। (अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान)

शरीर से जहरीले पदार्थ निकलने के लिए भी अविपत्तिकर चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि यह एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आँतों की सफाई भी होती है। भूख न लगने जैसी समस्या में भी अविपत्तिकर चूर्ण करने से काफी सहायता मिलती है। यह डाजेस्टिव सिस्टम को अच्छा रखता है जिससे खाना अच्छी तरह से पचता है और भूख लगने में मदद मिलती है। जिस तरह हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं उसी तरह अविपत्तिकर चूर्ण के इतने फायदों के साथ कुछ नुकसान भी हैं। (अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान)

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे और नुकसान | Avipattikar churna ke fayde aur nuksan hindi mei
अविपत्तिकर चूर्ण | Avipattikar churn

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे (Benefits of Avipattikar churn in hindi) –

  • अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • पेट में सूजन की समस्या में भी अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन अच्छा होता है।
  • एसिडिटी की समस्या में भी अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
  • किडनी स्टोन के इलाज में भी अविपत्तिकर चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है।
  • भूख ना लगने जैसी समस्या भी इस चूर्ण का सेवन करने से ठीक हो सकती है।
  • अविपत्तिकर चूर्ण शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।

अविपत्तिकर चूर्ण के नुकसान (Side effects of Avipattikar churn in hindi) –

  • अधिक मात्रा में अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पतले दस्त की समस्या हो जब हो सकती है।
  • मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

इस चूर्ण के बारे में भी पढ़े – पेट सफा चूर्ण के फायदे और नुकसान | Pet saffa churn ke fayde aur nuksan hindi mei

अविपत्तिकर चूर्ण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

क्या अविपत्तिकर चूर्ण हानिकारक होता है?

कुछ गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह चूर्ण हानिकारक हो सकता है।

अविपत्तिकर का उपयोग क्या है?

अविपत्तिकर चूर्ण का उपयोग एसिडिटी और पेट साफ करने के लिए किया जाता है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *