अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान | Ankurit moong khane ke fayde aur nuksan hindi mei

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान | Ankurit moong khane ke fayde aur nuksan hindi mei

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान | Ankurit moong khane ke fayde aur nuksan hindi mei

हैलो प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान के बारे में। यह कई तरह के गुणों से भरपूर होता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में इसे लेना फायदेमंद होता है। अंकुरित मूंग को स्प्राउट भी कहते है। इसे कई तरह से खाया जाता है। ज्यादातर लोग इसका सलाद के साथ बना कर खाना पसंद करते हैं। (अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान)

अंकुरित मूंग में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन E, फाइबर, आयरन, मिनरल, मैग्नीशियम, ज़िंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर आदि पाए जाते हैं। इसके साथ ही अंकुरित मूंग एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टी से भरपूर होते हैं। अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन क्रिया अच्छी करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से पेट साफ़ करने में भी मदद मिलती है। इससे कब्ज़ और अपच जैसी समस्या ठीक करने में मदद मिलती है। (अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान)

वजन कम करने के लिए अंकुरित मूंग का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा भरा लगता है। इसके साथ ही अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही विटामिन C होने की वजह से अंकुरित मूंग का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। (अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान)

अंकुरित मूंग में पाए जाने वाला विटामिन A आँखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। अंकुरित मूंग में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है। अंकुरित मूंग खाने से त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में तरावट आती है। जिस प्रकार अंकुरित मूंग खाने के इतने फायदे हैं, उसी प्रकार इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं। (अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान)

अंकुरित मूंग बनाने का तरीका –

घर पर अंकुरित मूंग बनाना बेहद सरल है। सबसे पहले खड़ी मूंग यानी साबुत मूंग का अनाज एक कटोरी में ले लें। इसे पानी से अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर लें। अब इसे 1 रात तक पानी में भिगों कर ही रखें। अगले दिन इसका पानी निथार दें और एक सूती कपड़े लपेट कर नमी वाली या गरम जगह पर रख दें। 1-2 दिन में ही मूंग में से अंकुर फूट जाएंगे यानि मूंग में से छोटी छोटी हरी जड़े निकल जाएंगी। यही इस बात का प्रमाण है की मूंग अच्छी तरह से अंकुरित हो गए हैं यानि अंकुरित मूंग बन गए हैं।

अंकुरित मूंग कैसे खाएं –

अंकुरित मूंग खाने में बिलकुल भी स्वादिष्ट नहीं होते हैं किन्तु इसके पौष्टिक गुण बेहद होते हैं इसलिए इसका सेवन करना भी जरूरी है। इस समस्या का समाधान करने के लिए मैं आपको अंकुरित मूंग खाने का एक तरीका बताउंगी, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। अंकुरित मूंग को एक बाउल में ले लें। अब इसमें बारीक कटी हुई सब्ज़ियां जैसे प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च मिला लें। इसके बाद इसमें नमक और निम्बू निचोड़ कर खाएं।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान | Ankurit moong khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अंकुरित मूंग | Sprouted moong

अंकुरित मूंग खाने के फायदे (Benefits of eating Moong Sprouts in hindi) –

  • अंकुरित मूंग खाने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • अंकुरित मूंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ते हैं।
  • इसका सेवन करने से पेट साफ़ रहता है।
  • अपच, पेट की गर्मी की समस्या में अंकुरित मूंग खाना फायदेमंद होता है
  • अंकुरित मूंग मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया अच्छी करने में मदद करते है।
  • अंकुरित मूंग त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
  • अंकुरित मूंग का सेवन करने से आँखों रहती है।

अंकुरित मूंग खाने के नुकसान (Side effects of eating Moong Sprouts in hindi) –

  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
  • किसी किसी को इसके सेवन से दस्त-उलटी की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़े – सोंठ के फायदे और नुकसान | Sonth ke fayde aur nuksan hindi mei

छुहारे/खारक खाने के फायदे और नुकसान | Chhuhare khane ke fayde aur nuksan hindi mei

अंकुरित मूंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

अंकुरित मूंग कब खाना चाहिए?

सुबह नाश्ते के वक्त अंकुरित मूंग का सेवन करना अच्छा होता है।

अंकुरित मूंग खाने से क्या नुकसान होता है?

अंकुरित मूंग खाने से पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *