अंगूर खाने के फायदे और नुकसान | Angoor khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अंगूर बहोत ही स्वादिष्ट फलों में से एक है। यह आकर में छोटा परन्तु गूदेदार फल होता है। यह पेड़ो पर नहीं बल्कि बेलों पर लगता है जिसकी वजह से यह काफी नाज़ुक होता है। अंगूर का वैज्ञानिक नाम वाइटिस विनीफेरा (Vitis Vinifera) है। इसकी खेती मुख्य रूप से भारत में ही शुरु हुई थी, लेकिन आज दुनिया में इसकी 10,000 से ज्यादा किस्में हैं। भारत में अंगूर मुख्यतः हलके हरे एवं गहरे जामुनी रंग के पाए जाते हैं।
अंगूर को साबुत खाना इसे खाने का सबसे बेहतर तरीका है, कुछ लोग इसका छिलका निकाल कर भी इसे खाते हैं। परन्तु इसके छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अंगूर का जूस बना कर पीना भी हितकारी होता है लेकिन अगर आप ऐसा कर रहें है तो इसे फ्रेश बना कर पीये और इसे इकठ्ठा बना कर न रखें। इसके साथ ही बाज़ार से लाया गया पैक्ड जूस पीने से भी परहेज़ करें क्यूंकि उसमे हानिकारक केमिकल्स होते हैं।
अंगूर का सेवन करने से शरीर में ताज़गी आती है, इसके साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। विटामिन C त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है इसलिए अंगूर का नियमित सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है जिसे त्वचा जवां दिखती है। अंगूर में विटामिन A भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आँखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जो लोग नेत्र संबंधी रोगों से पीड़ित हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए। (अंगूर खाने के फायदे और नुकसान)
अंगूर में अधिक मात्रा में पोटैशियम, सिट्रिक एसिड, फाइबर, फ्लोराइड, मैग्नीशियम और आयरन होता है। जो अलग अलग प्रकार के रोगों से बचाव एवं इलाज में कार्यरत होते हैं। खाली पेट होने वाली घबराहट में अंगूर खाने से काफी हद तक अच्छा महसूस होता है क्यूंकि अंगूर इंस्टेंट एनर्जी शरीर को देता है। अंगूर हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद है यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीस में भी अंगूर काफी उपयोगी है यह शरीर में शक्कर की मात्रा कम करता है। (अंगूर खाने के फायदे और नुकसान)


अंगूर खाने के फायदे (Health benefits of eating grapes in hindi) –
- अंगूर का सेवन नियमित रूप से करने से बाल और त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार रहती है।
- अंगूर में विटामिन A मौजूद होता है, जो आँखों के लिए अच्छा माना जाता है।
- अंगूर पाचन शक्ति बढ़ाता है।
- अंगूर कब्ज़ की समस्या से भी निजात दिलाता है।
- अगर आप दुबलेपन से जूझ रहें हैं तो अंगूर का सेवन नियमित रूप से करें।
- कुछ शोधों के अनुसार अंगूर कैंसर के इलाज में भी कारगार है।
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंगूर अत्यंत लाभकारी है, यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
- डायबिटीस में भी अंगूर उपयोगी है यह शरीर में शक्कर की मात्रा को कम करता है।
- अंगूर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- अंगूर का सेवन करने से शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आ जाती है।
अंगूर खाने के नुकसान (Side effects of eating grapes in hindi) –
- अधिक मात्रा में अंगूर खाने से दस्त की समस्या हो सकती है।
- अंगूर से एलर्जिक लोग जाहिरी तौर पर इसका सेवन न करें।
- मोटापे से जूझ रहे लोगों को अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़े – संतरा खाने के फायदे और नुकसान | Santra khane ke fayde aur nuksan
150 ग्राम्स अंगूर के पोषक तत्व –
कैलोरी | 104 |
कार्बोहाइड्रेट | 14.8 ग्राम्स |
फाइबर | 11.3 ग्राम्स |
प्रोटीन | 1.3 ग्राम्स |
फैट | 0.2 ग्राम्स |
कॉपर | दैनिक मूल्य का 21% (DV) |
विटामिन के | दैनिक मूल्य का 17% (DV) |
विटामिन सी | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
विटामिन बी1 | दैनिक मूल्य का 9% (DV) |
विटामिन बी2 | दैनिक मूल्य का 8% (DV) |
विटामिन ई | दैनिक मूल्य का 2% (DV) |
पोटैशियम | दैनिक मूल्य का 6% (DV) |
विटामिन बी6 | दैनिक मूल्य का 8% (DV) |
मैंगनीज | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
इसे भी पढ़े – नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान | Benefits and harms of drinking coconut water in hindi
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।