अनानास खाने के फायदे और नुकसान | Ananas khane ke fayde aur nuksan hindi mei (Benefits and side effects of eating Pineapple in hindi ) –
पाइनएप्पल यानि अनानास हरे रंग का फल है, जिसकी बाहर त्वचा काटेदार और सख्त होती है वहीँ अंदर से यह पीले रंग का, मीठे रसीले कड़क गूदे वाला फल होता है। भारत में इसकी खेती कई क्षेेंत्रों में की जाती है। यह बेहद स्वादिष्ट और रसीला फल होता है। ज्यादतर लोग इसका जूस बना कर पीना पसंद करते हैं। यह एसिडिक प्रकृति का आता है। (अनानास खाने के फायदे और नुकसान)
अनानास कई तरह के पौष्टिक गुण से भरपूर होता हैं। इसमें अच्छी खासी मात्रा में विटामिन C होते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनानास में पाए जाना वाला फाइबर पेट की सफाई करता है और पाचन क्रिया अच्छी करने में मदद करता है।
अनानास में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद होता है। अनानास में विटामिन A की मौजूदगी होती है जो आँखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए अनानास का सेवन करने के बहुत फायदे है इसके साथ ही हर चीज खाने से फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी होते है। जिसपे आज हम बात करेंगे। (अनानास खाने के फायदे और नुकसान)
अनानास खाने का तरीका –
अनानास एक कांटेदार फल है जो बाहर से काफी नुकीला होता है। इसके छिलके को पूरी तरह कटा जाता है, इसके साथ ही ऊपर का हिस्सा जहा इसका तना होता है, जहाँ नुकीली पत्तियां होती है उसे भी कटा जाता है। फिर इसके छोटे छोटे टुकड़े करके इसे खाया जा सकता है। काले नमक के साथ खाने से यह और भी स्वादिष्ट लगता है। कुछ लोग इसका जूस बना कर इसका सेवन करना ज्यादा पसंद करते है। जूस के लिए अनानास के छोटे टुकड़े, काला नमक और शक्कर की आवश्यकता होती है। इसका जैम बना भी खाया जा सकता है। (अनानास खाने के फायदे और नुकसान)
अनानास के जूस के फायदे –
आज के दौर में जहां तरह तरह की बीमारियां फेल रही है वही शरीर को अच्छी इम्युनिटी की बहुत जरुरत है। ऐसे में अनानास के जूस का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है क्यूंकि इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। घबराहट होने पर भी अनानास के जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। (अनानास खाने के फायदे और नुकसान)
अनानास के पत्ते के फायदे –
अनानास के साथ साथ इसकी पत्तियां भी गुणकारी होती है। इसकी पत्तियों का जूस पीने से पेट की गंदगी साफ़ होती है। इसके साथ ही अनानास की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते है। आयुर्वेद में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। (अनानास खाने के फायदे और नुकसान)


अनानास खाने के फायदे (Benefits of eating Pineapple in hindi)-
- अनानास खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
- आँखों की सेहत के लिए अनानास का सेवन करना अच्छा होता है।
- अनानास का सेवन करने से पेट साफ़ रहता है और पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में अनानास का सेवन फायदेमंद होता है।
- विटामिन C की मौजूदगी के कारण यह त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- मैग्नीशियम होने की वजह से अनानास हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- वजन कम करने के लिए भी अनानास का सेवन करना एक बेहतर उपाय है।
अनानास खाने के नुकसान (Side effects of eating Pineapple in hindi)-
- एलर्जिक लोगों को अनानास का सेवन जाहिरी तौर पर नहीं करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में अनानास करने से मुँह के अंदर का हिस्सा छिल सकता है।
- अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
165 ग्राम्स कटे हुए अनानास के पोषक तत्व –
कैलोरी | 83 |
कार्बोहाइड्रेट | 21.6 ग्राम्स |
फाइबर | 2.3 ग्राम्स |
प्रोटीन | 1.7 ग्राम्स |
फैट | 0.44 ग्राम्स |
कॉपर | दैनिक मूल्य का 20% (DV) |
विटामिन बी6 | दैनिक मूल्य का 11% (DV) |
विटामिन सी | दैनिक मूल्य का 88% (DV) |
मैंगनीज | दैनिक मूल्य का 109% (DV) |
फोलेट | दैनिक मूल्य का 7% (DV) |
पोटैशियम | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
मैग्नीशियम | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
थायमीन | दैनिक मूल्य का 11% (DV) |
नियासिन | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
पैंटोथेनिक एसिड | दैनिक मूल्य का 7% (DV) |
राइबोफ्लेविन | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
आयरन | दैनिक मूल्य का 3% (DV) |
इसे भी पढ़े – कीवी खाने के फायदे और नुकसान | Kiwi khane ke fayde aur nuksan hindi mei
इसे भी पढ़े – जामुन खाने के फायदे और नुकसान | Jamun khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अनानास की तासीर क्या होती है?
अनानास तासीर ठंडी होती है।
अनानास के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
अनानास ने के बाद में या पहले दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
पाइनएप्पल का जूस कब पीना चाहिए?
यदि आपको कब्ज़ की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट पाइनएप्पल का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
क्या प्रेगनेंसी में पाइनएप्पल खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी के शुरुवाती 3 महीनों में इसका सेवन नहीं करना और बाद में भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।