अनार खाने के फायदे और नुकसान | Anaar khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अनार एक गोल दानेदार फल है, जो खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट होता है। इसके दाने रसभरे होते हैं। अनार को वैज्ञानिक भाषा में प्यूनिका ग्रेनेटम (Punica granatum) कहते हैं। इसके पेड़ छोटे आकार के होते हैं। यह पेड़ दिखने में बहोत सुन्दर होते हैं क्यूंकि अनार का फल आने से पहले इस पर लाल रंग के सुन्दर फूल लगते हैं। भारतीय रसोई में अनार का उपयोग न केवल एक फल के रूप में खाने बल्कि कई तरह के व्यंजन में सजाने और सामग्री के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि सेव पपड़ी चाट, पोहा, दाबेली, रायता इत्यादि।
आज कल फलों को लोग साबुत खाने के बजाये उसका रस बना कर पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में ध्यान रखें के, यदि अनार का रस आप पीना चाहते हैं तो इसे फ्रेश बनाएं। इसे इकठ्ठा बना कर न रखें। इसके साथ ही बाज़ार का लाया हुआ पैक्ड अनार का जूस पीने से भी बचें इसमें हानिकारक केमिकल्स होते है और इसे प्रिज़र्व रखने के लिए भी इसमें हानिकारक केमिकल्स मिलाये जाते हैं।
अनार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। इसके बीजों से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में किया जाता है। अनार के पौष्टिक गुणों के कारण आयुर्वेदिक इंडस्ट्री में भी इसका उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। इसके साथ ही अनार के छिलके त्वचा सम्बन्धी रोगों में भी कारगर होते हैं। शरीर में खून बढ़ाने के लिए अक्सर अनार का सेवन लोग करते हैं। (अनार खाने के फायदे और नुकसान)
अनार में पॉलीफेनोल्स नाम का केमिकल मौजूद होता है जो एंटीऑक्सीडेंट होता है इससे अनार सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाना वाला फल है। जिसके कारण यह सेल्स को ख़राब होने से बचाता है। अनार में प्रचुर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अनार में विटामिन C के अलावा विटामिन E, विटामिन K और पोटैशियम भी पाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी अनार काफी उपयोगी होता है। (अनार खाने के फायदे और नुकसान)
कुछ डेमो मेडिकल टेस्ट में यह भी पाया गया की शायद अनार कैंसर कोशिकाओं को ख़त्म करता है और शरीर में फैलने से रोकता है। अनार का नियमित सेवन करने से दिल सम्बन्धी समस्याए भी ठीक रहती है। इसके साथ ही अनार गर्भवती महिलाओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। यह शिशु की सेहत अच्छी बनाये रखता है और माँ के शरीर में रक्तचाप नियंत्रित करके रखता है। (अनार खाने के फायदे और नुकसान)


अनार खाने के फायदे (Health benefits of eating Pomegranate) –
- अनार त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
- यह त्वचा को दाग धब्बो से बचता है और डार्क सर्कल्स भी ठीक करता है। इसके साथ ही यह अन्य त्वचा सम्बन्धी रोगों में भी लाभकारी है।
- त्वचा के साथ साथ अनार बालों भी सेहत अच्छी बनाये रखता है, जिससे वह रूखे और बेजान नहीं लगते बल्कि स्वस्थ दिखते हैं।
- अनार हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाने में सहायक है।
- अनार पाचन क्रिया भी अच्छी करता है।
- अनार में मौजूद एंटी ऑक्ससिडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- इसी एन्टीऑक्ससिडेंट की वजह से अनार शरीर में सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
- अनार आर्थराइटिस जैसे हड्डी सम्बन्धी रोगों में भी उपयोगी होता है।
- यह रक्त प्रवाह को नियंत्रित करके खून के थक्के जमने से भी रोकथाम करता है।
- अनार में मौजूद फ़्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है।
- अनार शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में भी कारगर है।
अनार खाने के नुकसान (Harms of eating Pomegranate) –
- एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर पर अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आपको खांसी जुकाम जल्दी होता है, तो ऐसे में अनार के रस के सेवन से बचना चाहिए।
- कब्ज़ की परेशानी वाले लोगों को भी अनार के रस को नहीं पीना चाहिए।
- यदि आप ब्लड प्रेशर की दवाई लेते हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही अनार का सेवन करें क्यूंकि ऐसे में दवाई और फल दोनों ही ब्लड प्रेशर पर असर करेंगे।
- मानसिक बीमारी या एड्स में ली जाने वाली दवाइयों के साथ अनार खाने से नुकसान हो सकता है।
280 ग्राम्स अनार के पोषक तत्व –
कैलोरी | 234 |
कार्बोहाइड्रेट | 52 ग्राम्स |
फाइबर | 11.3 ग्राम्स |
प्रोटीन | 4.7 ग्राम्स |
फैट | 3.3 ग्राम्स |
शुगर | 38.6 ग्राम्स |
विटामिन सी | दैनिक मूल्य का 32% (DV) |
फोलेट (विटामिन बी9) | दैनिक मूल्य का 27% (DV) |
आयरन | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
मैग्नीशियम | दैनिक मूल्य का 8% (DV) |
फॉस्फोरस | दैनिक मूल्य का 8% (DV) |
कैल्शियम | दैनिक मूल्य का 2% (DV) |
पोटैशियम | दैनिक मूल्य का 13% (DV) |
इसे भी पढ़े – सेब खाने के फायदे और नुकसान | Benefits and harms of eating apple in hindi
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, यदि आपको कोई भी समस्या हो तो पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।