Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

Table of Contents

Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में

हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे अमरुद खाने के फायदे और नुकसान (Amrud khane ke fayde aur nuksan) के बारे में। यह हलके हरे रंग का होता है इसके अंदर सफ़ेद या लाल कड़क और नरम दोनों प्रकार का गुदा हो सकता है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। (Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। फलों का सेवन करने से न केवल जीभ को स्वाद मिलता है बल्कि शरीर को प्राकृतिक रूप से कई तरह की समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। अमरुद का नियमित रूप से सेवन करने से भी शरीर को कई तरह की परेशानियों से दूर रखा जा सकता है। (Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

अमरुद फल को भारत में बहुत खाया जाता है। इसे जामफल भी कहा जाता है। अमरुद का वैज्ञानिक नाम सिडियम(Psidium) है। अमरुद में छोटे छोटे सफ़ेद बीज भी होते हैं। इसके बीज के साथ भी खा भी सकते हैं और बीज निकाल कर भी खाया जा सकता है। ज्यादातर लोग बीज निकल कर खाना सेहत के लिए अच्छा बताते हैं। यह मुख्यतः ठण्ड के मौसम में बाजार में आते हैं। भारत में अमरुद कई जगह पर उगाये जाते हैं। (Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

अमरुद तसीर में ठंडा होता है। इसका सेवन करने से पेट साफ़ रहता है और कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। अमरुद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यदि इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो अच्छे खासे वक़्त तक भूख नहीं लगती है। इसलिए यह वजन कम करने में भी कारगर है। अमरुद में मौजूद विटामिन C शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है। इसके साथ ही इसके और भी कई शारीरिक फायदे होते हैं। (Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, उसी प्रकार जहाँ एक ओर अमरुद के फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट को परेशान कर सकता है। इसके अलावा भी इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अमरुद खाने के फायदे और नुकसान(Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi)

Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi | अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या है हिंदी में
Amrud khane ke fayde aur nuksan kya hai in hindi

अमरुद खाने के फायदे (Benefits of eating Guava in hindi) –

  • अमरुद खाने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
  • अमरुद खाने से पेट साफ़ रहता है और कब्ज़ की समस्या नहीं होती है।
  • इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कच्चे लाल अमरुद का सेवन करने से वह नियंत्रित रहता है।
  • अमरुद में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • यह आँतों की सफाई भी करता है।
  • अमरुद के सेवन से मासपेशियां मजबूत होती है।

अमरुद खाने के नुकसान (Side effects of eating Guava in hindi) –

  • अध पका या कच्चा अमरुद खाने से पेट दर्द हो सकता है।
  • तासीर में ठंडा होने की वजह से अमरुद का सेवन करने से सर्दी जुकाम हो सकता है।
  • शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

100 ग्राम्स अमरुद के पोषक तत्व –

कैलोरी68
फाइबर5.4 ग्राम्स
शुगर8.92 ग्राम्स
फैट0.95 ग्राम्स
कार्ब्स14.32 ग्राम्स
पोटैशियम417 mg
विटामिन सी228 mg

इन फलों के बारे में भी पढ़े – कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान । Kachcha Papita khane ke fayde aur nuksan hindi mei

पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papeeta khane ke fayde aur nuksan hindi mei

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान | Kaale angoor khane ke fayde aur nuksan hindi mei

चीकू खाने के फायदे और नुकसान | Chiku khane ke fayde aur nuksan hindi mei

तरबूज खाने का सही समय फायदे और नुकसान | Tarbuz khane ka sahi samay fayde aur nuksaan

अमरुद खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

अमरूद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

अमरुद खाने के बाद दूध या दूध से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही अमरुद खाने के तुरंत बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए।

अमरुद कब नहीं खाना चाहिए?

यदि आपको जल्दी सर्दी जुकाम होता है तो अमरुद का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही स्तनपान करवाने वाली माँ को भी अमरुद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

क्या रात को अमरुद खाना चाहिए या नहीं?

जी नहीं, रात के समय में अमरुद खाने से बचना चाहिए इससे सर्दी खांसी की शिकायत हो सकती है।

अमरुद खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

कोई भी फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके खाने के करीब आधा घंटे बाद पानी पीना उचित है।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *