अमरूद खाने के फायदे और नुकसान | Amrud khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अमरुद फल को भारत में बहुत खाया जाता है। इसे जामफल भी कहा जाता है। अमरुद का वैज्ञानिक नाम सिडियम(Psidium) है। यह हलके हरे रंग का होता है इसके अंदर सफ़ेद या लाल कड़क और नरम दोनों प्रकार का गुदा हो सकता है और छोटे छोटे सफ़ेद बीज भी होते हैं। इसके बीज के साथ भी खा भी सकते हैं और बीज निकाल कर भी खाया जा सकता है। ज्यादातर लोग बीज निकल कर खाना सेहत के लिए अच्छा बताते हैं। यह मुख्यतः ठण्ड के मौसम में बाजार में आते हैं। भारत में अमरुद कई जगह पर उगाये जाते हैं। अमरुद खाने के बहोत से फायदे हैं वही इसके कुछ नुकसान भी है जो आज हम जानेंगे।
अमरुद तसीर में ठंडा होता है। इसका सेवन करने से पेट साफ़ रहता है और कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। अमरुद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यदि इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो अच्छे खासे वक़्त तक भूख नहीं लगती है। इसलिए यह वजन कम करने में भी कारगर है। अमरुद में मौजूद विटामिन C शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है।
अमरुद के बीज खाने के नुकसान –
अमरुद के बीज खाने पर यह पेट और आँतों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह कड़क होते हैं। इसका सेवन करने से किडनी में समस्या हो सकती है। इसके साथ ही इनका सेवन करने से कब्ज़ भी हो सकता है। अमरुद के बीज आसानी से चबते नहीं हैं इसलिए इनसे दांतों में भी परेशानी हो सकती है। यह बीज पचते नहीं है इस वजह से पथरी की समस्या भी पैदा हो सकता है। इसलिए अमरुद का बीज वाला हिस्सा निकाल कर इसका सेवन करना चाहिए।
लाल अमरुद के फायदे –
कच्चा लाल अमरुद शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर यदि इसका सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में यह मदद करता है। इसके साथ ही कच्चा लाल अमरुद खाने से वजन काम करने में भी मदद मिलती है। शरीर की मांसपेशियां और नसों के लिए भी कच्चा लाल अमरुद काफी फायदेमंद होता है।
खाली पेट अमरुद खाने के फायदे और नुकसान –
खाली पेट अमरुद खाने के बहुत फायदे है। अमरुद में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिसकी वजह से, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से लम्बे वक़्त तक पेट भरा हुआ लगता है। इसलिए यह वजन कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही अधिक फाइबर होने की वजह से यह पेट भी साफ़ करता है जिससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। खाली पेट अमरुद खाने से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है।
अच्छी तरह से पका हुआ अमरुद का ही सेवन खाली पेट करना चाहिए अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अमरुद ठंडी तासीर का फल होता है इसलिए इसे खाने से सर्दी जुकाम भी हो सकता है। शुगर के मरीजों को डॉक्टर के परामर्श के बाद ही अमरुद का सेवन करना चाहिए।


अमरुद खाने के फायदे (Benefits of eating Guava) –
- अमरुद खाने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- अमरुद खाने से पेट साफ़ रहता है और कब्ज़ की समस्या नहीं होती है।
- इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कच्चे लाल अमरुद का सेवन करने से वह नियंत्रित रहता है।
- अमरुद में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- यह आँतों की सफाई भी करता है।
- अमरुद के सेवन से मासपेशियां मजबूत होती है।
अमरुद खाने के नुकसान (Side effects of eating Guava) –
- अध पका या कच्चा अमरुद खाने से पेट दर्द हो सकता है।
- तासीर में ठंडा होने की वजह से अमरुद का सेवन करने से सर्दी जुकाम हो सकता है।
- शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
- एलर्जिक लोगों को जाहिरी तौर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
100 ग्राम्स अमरुद के पोषक तत्व –
कैलोरी | 68 |
फाइबर | 5.4 ग्राम्स |
शुगर | 8.92 ग्राम्स |
फैट | 0.95 ग्राम्स |
कार्ब्स | 14.32 ग्राम्स |
पोटैशियम | 417 mg |
विटामिन सी | 228 mg |
इसे भी पढ़े – इमली खाने के फायदे और नुकसान | Imli khane ke fayde aur nuksan hindi mei
अमरूद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
अमरुद खाने के बाद दूध या दूध से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही अमरुद खाने के तुरंत बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए।
अमरुद कब नहीं खाना चाहिए?
यदि आपको जल्दी सर्दी जुकाम होता है तो अमरुद का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही स्तनपान करवाने वाली माँ को भी अमरुद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
क्या रात को अमरुद खाना चाहिए या नहीं?
जी नहीं, रात के समय में अमरुद खाने से बचना चाहिए इससे सर्दी खांसी की शिकायत हो सकती है।
अमरुद खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
कोई भी फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके खाने के करीब आधा घंटे बाद पानी पीना उचित है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।