एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei

एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei

एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान | Aloevera Gel ke fayde aur nuksan hindi mei

एलोवेरा जिसे हम ग्वारपाठा भी कहते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह पौधा कांटेदार होता है। एलोवेरा स्वाद में अत्यंत कड़वा होता है। एलोवेरा का वैज्ञानिक नाम एलो (Aloe) होता है। मुख्य रूप से इसके अंदर पाए जाने वाले जेल का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। तो चलिए, आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे के एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं। जी हां, हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा जेल के कितने फायदे होते हैं लेकिन इसके साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आज हम इन्हीं दो पहलुओं पर विस्तार से जानेंगे। (एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान)

हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए कितना लाभदायक होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण त्वचा और बालों की सेहत का ख्याल रखते हैं। इसी के साथ एलोवेरा शारीरिक समस्याओं और बीमारियों में भी काफी लाभदायक होता है। इन्हीं फायदों के लिए एलोवेरा जेल का सेवन किया जा सकता है या फिर इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। एलोवेरा जेल का सेवन करने से पेट की बीमारियां ठीक होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। (एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान)

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है थकी हुई त्वचा पर एलोवेरा जेल का फेस पैक लगाने से त्वचा रिफ्रेश होती है। यदि आप नाइट क्रीम के तौर पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं, तो यह कील मुंहासे और उनसे होने वाले दाग धब्बों को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से बढ़ती उम्र की निशानियां जैसे झुर्रियां और लटकती हुई त्वचा नहीं दिखती है। सनबर्न की समस्या में भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से काफी राहत मिलती है। (एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान)

बालों के स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल बालों को नरिश करके उन्हें मजबूत बनाता है। एलोवेरा जेल में प्रोटियॉलिटिक एंजाइम पाया जाता है यह खराब सेल्स को हटाने अथवा नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल का बालों पर इस्तेमाल करने से यह स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित रखता है। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या में भी एलोवेरा जेल का उपयोग करना अच्छा होता है।

एलोवेरा जेल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही नियमित रूप से एलोवेरा जेल लेने से पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। एलोवेरा जेल में होने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। इसके साथ ही ऑरल स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करना फायदेमंद होता है। यह गम स्वेलिंग और दांत से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

जहां एक और एलोवेरा जेल के इतने फायदे हैं वही इसके कुछ नुकसान भी है। त्वचा पर अधिक मात्रा में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से रिएक्शन हो सकते हैं। अधिक मात्रा में एलोवेरा जेल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। एलोवेरा जेल के सेवन से शारीरिक कमजोरी भी आ सकती है। लो ब्लड प्रेशर में भी एलोवेरा जेल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। गर्भावस्था में एलोवेरा जेल का सेवन करना काफी हानिकारक हो सकता है, इससे गर्भपात का खतरा होता है।

एलोवेरा जेल के फायदे (Benefits of Aloevera Gel in hindi) –

  • एलोवेरा जेल का सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है
  • एलोवेरा जेल में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी होती है या त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
  • पिंपल्स और उनसे होने वाले दाग धब्बे को कम करने में भी एलोवेरा जेल मदद करता है।
  • सनबर्न की समस्या में भी एलोवेरा जेल का उपयोग कारगर होता है।
  • एलोवेरा जेल से बालों की कंडीशनिंग बहुत अच्छी होती है।
  • यह बालों के स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित करने में मदद करता है।
  • डैंड्रफ की समस्या भी एलोवेरा जेल की मदद से ठीक की जा सकती है।
  • एलोवेरा जेल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • नियमित रूप से एलोवेरा जेल का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
  • एलोवेरा जेल फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एलोवेरा जेल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

एलोवेरा जेल के नुकसान (Side effects of Aloevera Gel in hindi) –

  • एलर्जीक लोगों को एलोवेरा जेल का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • सेंसेटव स्किन के लोगों को भी एलोवेरा जेल लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट करना चाहिए।
  • एलोवेरा जेल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा जेल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
  • लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को एलोवेरा जेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एलोवेरा जेल का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी आ सकती है।

एलोवेरा जेल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

एलोवेरा को चेहरे पर कितनी देर लगाना चाहिए?

एलोवेरा जेल की पतली सी परत चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लेना चाहिए

गोरे होने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें

गोरी रंगत पाने के लिए एलोवेरा जेल और हल्दी का फेस पैक बनाकर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें।

त्वचा को गोरा करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कैसे करें?

गोरी रंगत पाने के लिए एलोवेरा जेल और हल्दी का फेस पैक बनाकर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें।

एलोवेरा का साइड इफेक्ट क्या है?

एलोवेरा जेल का सेवन करने से भी हाइड्रेशन और कमजोरी होती है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल पर भी असर पड़ता है।

एलोवेरा जेल से दाग धब्बे कैसे हटाए?

चेहरे पर हुए कील और दाग धब्बो को ठीक करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नाईट क्रीम के रूप में करना चाहिए।

इन्हे भी पढ़े – सर्दियों में ब्यूटी टिप्स फोर गर्ल्स फेस 2022 | Sardiyo mei beauty tips for Girls face 2022

गर्मियों में ब्यूटी टिप्स फोर गर्ल्स फेस 2022 | Garmiyo mei beauty tips for girls face

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *