अल्कासोल सिरप के फायदे और नुकसान | Alkasol Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

अल्कासोल सिरप के फायदे और नुकसान | Alkasol Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

अल्कासोल सिरप के फायदे और नुकसान | Alkasol Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

अल्कासोल सिरप एक ओरल सप्लीमेंट है। मुख्य रूप से इसका उपयोग किडनी स्टोन एवं गठिया की समस्या के लिए किया जाता है। इसी विषय को जारी रखते हुए आज हम यही जानेंगे कि अल्कासोल सिरप के फायदे और नुकसान क्या क्या है। जी हां, कोई भी दवाई के फायदे के साथ-साथ उसके नुकसान भी हो सकते हैं इसके साथ ही किसी भी दवा का सेवन हमें डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए।

अल्कासोल सिरप में डिसोडियम हाइड्रोजन फास्फेट पाया जाता है, यह मेटाबॉलिज्म के बाद बाइकार्बोनेट बनाता है। इसके सेवन से शरीर में बाइकार्बोनेट आयन्स बढ़ जाते हैं, जिससे यूरिक एसिड आयोनाइज्ड होकर सॉल्युबल यूरेट आयन बनाते हैं। जिससे पेशाब का पीएच लेवल बढ़ जाता है और यह नेचर में कम एसिडिक हो जाता है। इसलिए पेशाब की जलन और पेशाब से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी डॉक्टर इसे लेने की सलाह देते हैं।

अल्कासोल सिरप का सेवन करने से जैसा कि हमने ऊपर बताया यूरिक एसिड आयोनाइज्ड होकर सॉल्युबल यूरेट आयन बनाता है। इसी तरह से जब यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो गठिया की समस्या पैदा होती है यह शरीर के जोड़ों जैसे घुटने पर जाकर जम जाता है जिसकी वजह से तेज दर्द और सूजन हो सकती है। इसलिए गठिया की समस्या में अल्कासोल सिरप का सेवन करने से काफी आराम मिलता है।

अल्कासोल सिरप का सेवन करने की सलाह डॉक्टर किडनी में स्टोन की समस्या में भी देते हैं। यह बड़े स्टोंस बनने से रोकथाम करती है, वहीं छोटे बने हुए स्टोंस को तोड़कर मूत्र के द्वारा निकलने में मदद करती है। इसके साथ ही यह किडनी स्टोंस पर लेयर बनाती है इसकी वजह से यह दूसरी चीजों से ना जुड़ते हुए बड़े होने से रुक जाते हैं। यह सिरप एन्टिओक्सीडेंट भी होती है।

अल्कासोल सिरप के जहां इतने फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी है अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से मानसिक तनाव हो सकता है। इसके साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। बिना डॉक्टर के परामर्श के अल्कासोल सिरप का सेवन करने से शरीर में अम्ल और क्षार का संतुलन बिगड़ सकता है। शारीरिक थकान होना भी अल्कासोल सिरप का एक साइड इफेक्ट है यदि आपको इनमें से कोई भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखा देना चाहिए।

अल्कासोल सिरप (Alkasol syrup)

अल्कासोल सिरप के फायदे (Benefits of Alkasol Syrup in hindi) –

  • अल्कासोल सिरप का सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन में आराम मिलता है।
  • किडनी स्टोन की समस्या में अल्कासोल सिरप लेना काफी फायदेमंद होता है।
  • अल्कासोल सिरप नए किडनी स्टोन बनने से भी रोकती है।
  • अल्कासोल सिरप एंटीऑक्सीडेंट भी होती है।
  • अल्कासोल सिरप गठिया से पीड़ित लोगों को काफी आराम देती है।
  • अल्कासोल सिरप का सेवन करने से पेशाब का पीएच लेवल संतुलित रहता है।

अल्कासोल सिरप के नुकसान (Side effects of Alkasol Syrup in hindi) –

  • अधिक मात्रा में अल्कासोल सिरप का सेवन करने से चिंता और मानसिक तनाव हो सकता है।
  • एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • किन्हीं किन्हीं लोगों को अल्कासोल सिरप का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दुखना, दस्त लगना भी हो सकती है।
  • शारीरिक थकान होना भी अल्कासोल सिरप का एक साइड इफेक्ट है।
  • बिना डॉक्टर की सलाह से अल्कासोल सिरप लेने से शरीर में अम्ल और क्षार का संतुलन बिगड़ सकता है।

अल्कासोल सिरप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

अल्कासोल पीने से क्या होता है?

अल्कासोल सिरप पीने से पेशाब से जुड़ी परेशानियां खत्म होती है इसके साथ ही किडनी स्टोंस व गठिया में भी यह फायदेमंद है।

अल्कासोल सिरप का उपयोग कैसे करें?

अल्कासोल सिरप का उपयोग डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करें।

क्या गर्भावस्था के दौरान अल्कासोल सिरप सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान अपने मन से किसी भी तरह की दवाई लेना हानिकारक हो सकता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह से ही कोई भी दवाई का सेवन करें।

इन्हे भी पढ़े – बेटनोवेट N क्रीम के फायदे और नुकसान | Betnovate N cream ke fayde aur nuksan hindi mei

बेटनोवेट सी क्रीम के फायदे और नुकसान | Betnovate C cream ke fayde aur nuksan hindi mei

साफी सिरप के फायदे और नुकसान | Safi syrup ke fayde aur nuksan hindi mei

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *