अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान | Abhayarishta Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei
हेलौ प्रिय दोस्तों, आज हम इस लेख में बात करेंगे अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान के बारे में। यह एक आयुर्वेदिक दवाई है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान क्या क्या है, इस में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और कैसी स्थिति में लेना इसे फायदेमंद होता है। भारत में बहुत सारे ब्रांड अभयारिष्ट दवाई का निर्माण करते हैं। यह काफी किफायती दामों में बाजार में उपलब्ध होती है।
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल और खान-पान का असर सीधे सीधे तौर पर शरीर पर होता है। शरीर में बाहर के केमिकल्स की वजह से नई नई तरह की परेशानियां पैदा हो रही है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अभयारिष्ट सिरप एक आयुर्वेदिक दवाई है जो केमिकल से फ्री है। इसलिए शरीर की कुछ समस्याओं के लिए इसका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी कोई भी दवा का इस्तेमाल ऐसे ही नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अभयारिष्ट सिरप में कई तरह की औषधियां जैसे अभया(हरीतकी), गुड़, मधुका, विदंगा, धनिया, गोक्षुरा, धाताकी, अदरक, त्रिवृत, शुनती, चाव्या, मोकारसा, इंद्रवरुणी, दंती, हरड़, मिश्रेया इत्यादि पाई जाती है। इन सभी औषधियों में से अभया यानि हरीतकी, अभयारिष्ट सिरप की प्रमुख औषधि है। जहां इन सभी औषधियों के अपने-अपने इतने सारे गुण हैं, वहीं जब यह अभयारिष्ट में मिल जाती है तो यह और भी ज्यादा शारीरिक फायदे उपलब्ध करवाती है।
मुख्य रूप से हमारे शरीर का स्वास्थ्य इसी बात पर निर्भर करता है कि हमारा खाया हुआ खाना अच्छी तरह से अंदर जाए, अच्छी तरह से पचे एवं उससे बचा हुआ खराब मल ठीक तरीके से शरीर से बाहर निकले। अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से न केवल यह पूरी प्रक्रिया अच्छे से होती है बल्कि इसके अलावा इस प्रक्रिया से संबंधित कोई भी परेशानी अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से हल हो सकती है। जैसे पाचन क्रिया में परेशानी, मल त्यागने में परेशानी इत्यादि।
आंतों की सफाई के लिए भी अभयारिष्ट सिरप का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह आंतों में चिपका हुआ मल धीरे-धीरे साफ करती है। यदि आपकी आंतें साफ हो तो बहुत प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। आंतों की ठीक तरह से सफाई ना होने पर यह खराब होने लगती है और खराब आते गंभीर समस्याओं का रूप ले लेती है। इसलिए यदि आपको आंतों में कोई भी तरह की शुरुआती समस्या हो तो ऐसे में अभयारिष्ट सिरप का सेवन करना अच्छा होता है।
आजकल अधिकतर लोगों की वर्किंग जीवन शैली होने की वजह से लोग बाहर से खाना मंगवाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में वह लोग जंक फूड या ऑयली खाना आसानी से खा लेते हैं, और फिर इन्हीं की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और कब्ज होने लगती है। अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से ऐसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बवासीर सरीखी गंभीर समस्या का कारण भी कब्ज ही होता है, यदि शुरुआती वक्त में ही कब्ज का इलाज किया जाए तो बवासीर जैसी समस्याएं नहीं होती है।
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह अभयारिष्ट सिरप के सेवन से जहां इतने फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। गंभीर बीमारियों के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसी के साथ एलर्जीक लोगों को भी इसका सेवन करने से जाहिर तौर पर बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

अभयारिष्ट सिरप के फायदे (Benefits of Abhayarishta Syrup in hindi) –
- अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
- अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से कब्ज जैसी परेशानियों में राहत मिलती है।
- बवासीर की समस्या ना हो इसलिए भी अभयारिष्ट सिरप का सेवन किया जा सकता है।
- अभयारिष्ट सिरप का सेवन करने से आंतों की सफाई हो जाती है।
- अच्छी पाचन क्रिया होने की वजह से भूख ना लगने जैसी समस्या का भी निदान हो सकता है।
- पेट में गैस की समस्या में भी अभयारिष्ट सिरप का सेवन करना फायदेमंद होता है।
अभयारिष्ट सिरप के नुकसान (Side effects of Abhayarishta Syrup in hindi) –
- एलर्जीक लोगों को जाहिरी तौर पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं।
यह भी पढ़े – नीरी सिरप के फायदे और नुकसान | Neeri Syrup ke fayde aur nuksan hindi mei
कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान | Kutajarishta ke fayde aur nuksan hindi mei
अभयारिष्ट सिरप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
अभयारिष्ट पीने के क्या फायदे हैं?
अभयारिष्ट सिरप का उपयोग कब्ज, बवासीर, आंतों की सफाई जैसी समस्याओं का निदान करने के लिए किया जाता है।
क्या हम अभयारिष्ट को रोज ले सकते हैं?
अभयारिष्ट सिरप का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर करना चाहिए।
कब्ज के लिए आयुर्वेदिक इलाज?
कब्ज में अभयारिष्ट सिरप का सेवन करना लाभदायक होता है।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।