आम खाने के फायदे और नुकसान | Aam khane ke fayde aur nuksan hindi mei
इस लेख में हम बात करेंगे फलों के राजा आम की जिसको अंग्रेजी में मैंगो (MANGO) कहते है। आम एक तरह से सबसे रसीला और सबसे स्वादिष्ट भी होता है इसलिए इसको भारत देश में फलों का राजा माना जाता है। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आम की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती थी इसके बाद धीरे-धीरे यह अन्य कई देशो में फैलने लगी लेकिन फिर भी इस फल का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत देश में ही होता है। (आम खाने के फायदे और नुकसान)
आम को भारत एवं पडोसी मुल्क पाकिस्तान में राष्ट्रीय फल का दर्ज़ा प्राप्त है और बांग्लादेश में भी इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्ज़ा हासिल है। आम को वैसे यूँ ही फलों का राजा नहीं कहा जाता बल्कि इसके इतने ही चौकाने वाले फायदे भी है जो आम को फलों का राजा बनाते है। बात करे अगर स्वाद की तो आम वाकई स्वाद में भी राजा है और अक्सर लोगों की पसंद है। आम का सीजन गर्मियों में आता है, गर्मी हो और हम आम और आम के रस का सेवन न करे तो गर्मी अधूरी सी लगती है।
आम के अंदर कई एंटी कैंसर तत्व पाए जाते है जो कि मेडिकली कई तरह से फायदेमंद है। पके हुए आम के साथ-साथ कच्चे आम के अपने अलग फायदे है जैसे कच्ची केरी का आम पना और आम का अचार आदि लाभ हम कच्चे आम से उठाते है जो गर्मियों के मौसम में मनमोहक होते है और इनके बिना गर्मियों का मौसम अधूरा सा लगता है। (आम खाने के फायदे और नुकसान)
स्वाद के साथ-साथ फायदों की भी भरमार है आम तो आइये देखते है आम से होने वाले फायदों के बारे साथ ही हम इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स और इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी चर्चा करेंगे ताकि आप आम का सेवन करने से पहले इसके फायदे, नुकसान और इसके पोषक तत्वों के बारे में जान सके। (आम खाने के फायदे और नुकसान)


आम खाने के फायदे (Benefits of eating mango in hindi)-
- आम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में काफी मदगार है।
- आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए वरदान से कम नहीं है। इससे ज्यादा उम्र तक आंखों की रौशनी भी बनी रहती है।
- आम में फाइबर और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल के संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
- आम के गुदे का फेस पैक लगाने से या फिर आम के गूदे को चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार बना रहता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करने में सहयोगी होता है।
- आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जो कई रोगों से लड़ने में मदद करती है।
- आम के अंदर विटामिन ई के तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते है जिससे सेक्स क्षमता बढ़ती है।
- जिन लोगों की मेमोरी कमज़ोर है उनको आम का सेवन करना चाहिए क्योकि इससे भूलने की बीमारी में भी फर्क पढता है।
- कच्चे आम के पने से आप तेज़ गर्मी से राहत पा सकते है।
- आम खाने के बाद भूख कम लगती है जिससे व्यक्ति ओवर ईटिंग से बचा हुआ रहता है जिसकी वजह से मोटापे से भी बचा जा सकता है, साथ ही आम की गुठली में पाए जाने वाले रेशे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।
आम खाने के नुकसान (Side effects of eating mango in hindi)-
- आम में मौजूद अधिक कैलोरीज की वजह से अधिक आम का सेवन मोटापे को उत्तेजित कर सकता है।
- आम की तासीर गर्म मानी गयी है इसलिए इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिससे चेहरे पे फुंसी, फोड़े और मुंहासे निकल सकते है।
- अधिक मात्रा में आम के सेवन से दस्त लग सकते है क्योकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
- आम की मिठास से यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है इसलिए डायबिटिक पेशेंट डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका नियमित मात्रा में सेवन करे।
- आम से एलर्जी वाले व्यक्ति को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
1 कप (165 ग्राम्स) आम के पोषक तत्व –
कैलोरी | 99 |
कार्बोहाइड्रेट | 24.7 ग्राम्स |
फाइबर | 2.6 ग्राम्स |
प्रोटीन | 1.4 ग्राम्स |
फेट | 0.6 ग्राम्स |
शुगर | 22.5 ग्राम्स |
विटामिन सी | दैनिक मूल्य का 67% (DV) |
फोलेट | दैनिक मूल्य का 18% (DV) |
विटामिन ए | दैनिक मूल्य का 10% (DV) |
विटामिन ई | दैनिक मूल्य का 10% (DV) |
विटामिन B6 | दैनिक मूल्य का 12% (DV) |
विटामिन K | दैनिक मूल्य का 6% (DV) |
नायसीन | दैनिक मूल्य का 7% (DV) |
राइबोफ्लेविन | दैनिक मूल्य का 5% (DV) |
थायमीन | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
कॉपर | दैनिक मूल्य का 20% (DV) |
पोटैशियम | दैनिक मूल्य का 6% (DV) |
मैग्नीशियम | दैनिक मूल्य का 4% (DV) |
यह भी पढ़े – पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papeeta khane ke fayde aur nuksan
आम कब नहीं खाना चाहिए?
रात में खाना खाने के तुरंत बाद आम खाने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है या दस्त भी लग सकते है इसलिए रात में आम के सेवन से बचना चाहिए। यदि आप रात में आम का सेवन करना चाहते है तो खाने के पचने के बाद इसका सिमित मात्रा में सेवन कर सकते है।
खाना खाने के कितनी देर बाद आम खाना चाहिए?
वैसे तो आम का सेवन दिन में ही करना चाहिए लेकिन अगर आप इसे खाना खाने के बाद खाते है तो कम से कम खाना खाने के 30 मिनट बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
आम कब खाते हैं?
आम खाने का सबसे बेहतर समय सुबह का नाश्ता है, यदि आप आम को सुबह के नाश्ते में या लंच के बाद इसका सेवन करते है तो इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है लेकिन रात के समय सोने से पहले इसके सेवन से पेट की समस्या हो सकती है।
आम खाने से कौन सा विटामिन मिलता है?
वैसे तो आम कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है परन्तु आम खाने से विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन बी6 की प्राप्ति होती है।
आम खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पढ़ सकता है इसलिए आम खाने के करीब 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, यदि आपको कोई भी समस्या हो तो पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।