2023 में पिम्पल हटाने का तरीका | 2023 Mein Pimple Hatane Ka Tarika Hindi Mei
हेलो दोस्तों, आजकल चेहरे पर पिम्पल की समस्या काफी आम हो गयी है। पिम्पल होने के कई कारण हो सकते हैं और आम तौर पर इन्हें घर पर ही ठीक किया जा सकता है। कुछ लोग नहीं जानते कि पिम्पल हटाने का तरीका क्या है। इसलिए आपके लिए हम यह लेख लेकर आये हैं, जिसमे हम आपको पिम्पल से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश करेंगे और आपको बताएंगे कि घर पर ही पिम्पल हटाने के तरीके क्या क्या हैं।


पिम्पल के होने का कारण हमारी खराब त्वचा और हमारी त्वचा से निकलने वाला सीबम है। दरअसल त्वचा से निकलने वाला सीबम डेड स्किन के साथ जुड़ कर पोर्स को बंद कर देता है। और इस वजह से उस स्थान पर बैक्टीरिया बढ़ने लगता है, जिससे पिम्पल होते हैं। इसके साथ ही यह कई तरह के भी होते हैं। कई बार यह अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। परन्तु कई बार यह बहुत दर्दनाक होते हैं और काफी वक़्त तक जाते नहीं है।
पिम्पल के प्रकार –
1. मुहांसे/ फुंसी –
मुहांसे या फुंसी, इस प्रकार के पिम्पल अक्सर लोगों को होते रहते हैं। मुहांसे में पहले त्वचा लाल होती है, फिर यह धीरे धीरे उभरने लगते हैं। इसके बाद इसमें मवाद भर जाता है, जिस वजह से यह पीले हो जाते हैं। मुहांसे फूटने के बाद कई बार इनका दाग धीरे धीरे खत्म होता है। किन्तु आम तौर पर यह अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। यदि आप मुहांसे की जगह पर बार बार हाथ फेरते हैं या अपने हाथ से इसे फोड़ने की कोशिश करते हैं, तो इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है।
2. कॉमडोनिका (वाइटहेड्स/ब्लैकहेड्स) –
यह समस्या भी काफी आम है। अक्सर आपको नाक के ऊपर, होठों के ऊपर या नीचे के एरिया में ब्लैक या वाइट बिलकुल छोटे छोटे दाने दिखाई देते हैं, जिन्हे छूने से यह हाथों में चुभते हैं। इन्हे वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स कहा जाता है। वाइटहेड्स सफ़ेद कलर के और ब्लैकहेड्स काले कलर के होते हैं। इनके होने का कारण पोर्स में जमी धूल मिट्टी होती है। यह पोर्स को ब्लॉक करके कड़क धागेनुमा होते हैं, जो त्वचा के बाहर तक आ जाते हैं।
3. नोड्यूल्स –
इस तरह के पिम्पल त्वचा के अंदर ही बढ़े हो जाते हैं, इस वजह से यह काफी दर्दनाक भी होते हैं। त्वचा पर यह हलके से सूजन के साथ यह लाल चकते जैसे दिखाई देते हैं। स्टेरॉयड जैसी चीजों को लेना इस पिम्पल का कारण होता है।
4. गांठ (सिस्टिक पिम्पल) –
इस प्रकार के पिम्पल त्वचा को कड़क कर देते हैं। आमतौर पर ऑयली त्वचा वाले लोगों को इस तरह का पिम्पल ज्यादा होता है। इसमें दर्द भी होता हैं और पिम्पल की जगह पर सूजन भी रहती है।
पिम्पल हटाने का तरीका घरेलू उपाय से –
1. चंदन –
चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह चेहरे पर होने वाले कील मुहांसों को ठीक करने में काफी हद तक कारगर साबित हुआ है। इसके साथ ही यह पिम्पल से हुए चेहरे के दाग धब्बों को भी काफी हल्का कर देता है। इसका उपयोग फेस पैक बनाकर किया जा सकता है। चंदन एक बेहद अच्छा एंटी एजिंग एजेंट है यह त्वचा पर दिखने वाले उम्र के संकेतों को कम करने में मदद करता है जैसे की झुर्रियां,लटकती हुई त्वचा इत्यादि।
2. टी ट्री ऑइल –
टी ट्री ऑयल एसेंशियल ऑयल की कैटेगरी में आता है। यह त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए पिम्पल पर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने से पिम्पल काफी जल्दी बैठ जाता है। टी ट्री ऑयल एसेंशियल ऑयल होने के कारण इसे सीधे त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए इसे कैरियर ऑयल यानी नारियल का तेल या फिर ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाया जाता है। इसे रुई की मदद से फोड़े पर लगा सकते हैं।
3. हल्दी –
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी के साथ-साथ एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी भी पाई जाती है, जो त्वचा के लिए बेहद अच्छी होती है। हल्दी में मौजूद यह प्रॉपर्टीज पिम्पल को ठीक करने में मदद करती है। पिम्पल को ठीक करने के लिए हल्दी का उपयोग इसका पेस्ट बनाकर किया जा सकता है। हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए आप गुलाब जल या किसी भी तरह के तेल जैसे सरसों का तेल नारियल का तेल आदि का उपयोग कर सकते हैं।
4. एलोवेरा –
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है, इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को पोषण देते हैं। एलोवेरा में भी एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीमाइक्रोबॉयल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसलिए पिम्पल पर इसका इस्तेमाल करने से पिम्पल की समस्या में काफी राहत मिलती है। एलोवेरा ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल करने से जलन और दर्द को भी कम किया जा सकता है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को सीधे फोड़े फुंसी पर लगाया जा सकता है।
5. नीम –
बैक्टीरियल इनफेक्शन पिम्पले होने का सबसे मुख्य कारण होता है, और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नीम में कई तरह के प्राकृतिक गुणों के साथ-साथ एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसलिए पिम्पल की समस्या में नीम का उपयोग करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। पिम्पल को पकाने और ठीक करने के लिए नीम का उपयोग करने के लिए आप नीम का पेस्ट बनाकर दिन में तीन से चार बार पिम्पल पर लगा सकते हैं।
6. मुल्तानी मिटटी –
मुल्तानी मिट्टी चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करने में काफी कारगर होती है। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी को खींच कर चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करती है, जिससे पिम्पल जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही यह स्किन को ठंडक भी देती हैं, जिससे पिम्पल जल्दी ठीक होते हैं। पिम्पल को ठीक करने के लिए आप मुल्तानी मिटटी को गुलाब जल के साथ मिला कर चेहरे पर लगा सकते हैं और सूख जाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करके इस पर अच्छा सा मॉइस्चराइज़र लगाएं।
पिम्पल हटाने का तरीका डॉक्टर के इलाज द्वारा –
1. लेज़र ट्रीटमेंट –
लेज़र ट्रीटमेंट में पिम्पल पर लाइट डाली जाती हैं, इससे स्किन की डेड सेल्स खत्म होती है और नई स्वस्थ सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। इससे पिम्पल की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलता है। हालाँकि यह इलाज थोड़ा मेहंगा जरुर हैं, किन्तु यदि आप जल्दी पिम्पल ठीक करना चाहते हैं तो इस तकनीक के बारे में सोच सकते हैं।
2. फ्रैक्शनल रेडियोफ्रीक्वेंसी स्किन रिसर्फेसिंग –
फ्रैक्शनल रेडियोफ्रीक्वेंसी स्किन रिसर्फेसिंग डैमेज त्वचा की मरम्मत और उसे फिर से हेल्थी करने के लिए एक प्रभावी इलाज प्रदान करता है। यह उपचार झुर्रियों, दाग-धब्बों, दिखाई देने वाले छिद्रों, स्ट्रेच मार्क्स और त्वचा की असमान बनावट और पिगमेंटशन को कम कर सकता है, जिससे त्वचा काफी चिकनी और स्वस्थ बन सकती है।
पिम्पल होने के लक्षण –
- स्किन कड़क लगना।
- त्वचा पर हल्की सूजन आना।
- त्वचा लाल पड़ना।
- त्वचा पर छोटे छोटे दाने दिखना।
- ब्लैकहेड्स या वाइटहैड्स का होना।
- त्वचा पर पीले दाने दिखना।
पिम्पल को जड़ से खत्म कैसे करें –
पिम्पल को जड़ से खत्म करने के लिए कोई भी एक घरेलू उपचार पैच टेस्ट करके लम्बे समय तक अपनाएं। जैसे यदि आप चंदन का उपयोग पिम्पल हटाने के लिए कर रहे हैं तो इसे पिम्पल के ठीक हो जाने तक तब तक करें जब तक पिम्पल वाली जगह बाकी बची हुई अच्छी त्वचा जैसी नहीं दिखने लग जाती। पिम्पल के खत्म होने के बाद यदि दाग रह जाता है तो चंदन का पेस्ट लगाना जारी रखें।
पिम्पल्स के दाग हटाने के उपाय –
- चंदन और गुलाबजल का पेस्ट पिम्पल हटाने के साथ साथ दाग खत्म करने में भी कारगर होता हैं।
- पिम्पल के दाग पर टमाटर का रस लगाने से दाग हल्के हो जाते हैं।
- मसूर की दाल स्किन के लिए काफी अच्छी होती है, इससे किसी भी तरह के ज़िद्दी पिम्पल के दाग को ठीक किया जा सकता है। मसूर की दाल को गला कर इसका पेस्ट बना लें फिर इसमें एलोवेरा जेल मिला कर दाग पर लगाएं।
- कच्चे दूध का इस्तेमाल दाग धब्बों पर करने से इन्हें हल्का करने में मदद मिलती है।
माथे पर पिम्पल होने के कारण –
- माथे पर पिम्पल होने का मुख्य कारण हार्मोनल में आये बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से माथे पर छोटे छोटे लाल पिम्पल हो जाते हैं।
- यदि आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो यह भी माथे पर पिम्पल होने का एक कारण हो सकती है।
- यदि आप तरह तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह भी माथे पर पिम्पल होने की एक वजह हो सकती है।
- बालों में अधिक तेल डालने के बाद यदि आप काफी समय तक बालों को नहीं धोते हैं, तो इस वजह से भी माथे पर पिम्पल हो सकती है। क्यूंकि तेलीय बालों में धूल मिट्टी ज्यादा चिपकती है, जिससे पिम्पल होते हैं।
गाल पर पिम्पल होने के कारण –
- बार बार गालों पर हाथ लगाने से गंदगी और इन्फेक्शन की वजह से पिम्पल की समस्या हो सकती है।
- आमतौर पर हम गालों पर सबसे ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पिम्पल होने की संभावनाएं बढ़ती है।
- अधिक मसालेदार भोजन करने से भी गालों पर पिम्पल की समस्या हो सकती है।
- तला हुआ भोजन या पैकेट फ़ूड गालों पर पिम्पल को बढ़ावा देता है।
पिम्पल से कैसे बचें –
- पिम्पल से बचने के लिए अपने चेहरे को रोज़ अच्छी तरह से साफ़ करें और रात में सोने के पहले भी चेहरे को धो कर साफ़ करके ही सोएं।
- अधिक मसालेदार खाना खाने से बचें।
- जंक फ़ूड और बाहर का खाना खाने से बचें।
- हफ्ते में कम से कम 3 बार चेहरे की डीप क्लींजिंग करें यानी स्क्रब, मास्क आदि का उपयोग चेहरे पर करें।
- तनाव के कारण भी पिम्पल की समस्या होती है, इसलिए खुश रहें।
- यदि आप मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, तो सोने से पहले इसे अच्छे से साफ़ करके सोएं।
- मेकअप ब्रश में बहुत गंदगी जम जाती है, इसलिए हर थोड़े दिनों में इसे साफ़ करते रहें।
- शरीर में पानी की कमी से भी पिम्पल होने लगते हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें और खूब पानी पियें।
- चेहरे पर बार बार हाथ न लगाएं।
यह भी पढ़ें –
धूप से काली त्वचा को गोरा कैसे करें
जानिए लड़कियों को सफ़ेद पानी क्यों आता है
इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –
पिंपल को तुरंत कैसे हटें?
पिंपल को तुरंत हटाने के लिए आप पिम्पल के पैच खरीद कर इस पर लगा सकते हैं।
चेहरे पर पिंपल्स को हमेशा के लिए कैसे रोकें?
चेहरे पर पिम्पल आने से रोकने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे हमेशा हैल्थी चीजें खाएं जैसे फल, हरी सब्ज़ी और जंक फ़ूड या मसालेदार खाना खाने से बचें। इसके साथ ही कुछ आदतों में बदलाव करें जैसे पानी ज्यादा पियें, चेहरे को साफ़ रखें इत्यादि।
रातोंरात पिम्पल से छुटकारा कैसे पाएं?
रातोंरात पिम्पल से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है, पिम्पल ठीक करने के लिए आपको संयम रखना होगा।
पिम्पल क्यों निकलते हैं?
त्वचा से निकलने वाला सीबम यानि तेल डेड स्किन के साथ जुड़ कर पोर्स को बंद कर देता है। और इस वजह से उस स्थान पर बैक्टीरिया बढ़ने लगता है, जिससे पिम्पल होते हैं।
निष्कर्ष –
उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा जिसमे हमने पिम्पल हटाने के तरीके से लेकर पिम्पल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश करी है। यदि आप कोई भी एक घरेलू इलाज को पकड़ कर अच्छे मन से उसे फॉलो करेंगे तो आपकी यह समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी। ध्यान रखें एक समय पर एक ही इलाज अपनाएं।
ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।