बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

2023 में बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

Table of Contents

2023 में बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

हेलो दोस्तों, आज कल सफ़ेद बालों की परेशानी बेहद आम हो गयी है। ऐसे में लोग बालों में मेहंदी लगा कर बालों को सफ़ेद होने से बचाते हैं। इस अवस्था में यह सवाल जरुर उठता है कि बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको इसी बारे में विस्तार में जानकारी देंगे कि बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है, इनके दाम क्या हैं और इनके फायदे क्या क्या हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी खरीदने से पहले हमें यह जानना बेहद जरुरी है कि हमारी जरुरत क्या है, मेहंदी का उपयोग हमें किस चीज के लिए करना है। जैसे ज्यादातर लोग सफ़ेद बालों की समस्या के लिए मेहंदी का उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ लोग बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए भी बालों में मेहंदी लगाते हैं। इसलिए यदि आप अपनी जरुरत के हिसाब से मेहंदी का चुनाव करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। तो आइये पहले जानते हैं अच्छी मेहंदी कैसे ख़रीदे।

सबसे अच्छी मेहंदी का चुनाव कैसे करें –

  • मेहंदी लेने से पहले आपको मेहंदी का इस्तेमाल क्या करना है पहले अपने दिमाग में यह क्लियर कर लें। यदि आपको कलर के लिए चाहिए तो उस हिसाब से मेहंदी लें और यदि आपको बाल सॉफ्ट और शाइन बनाने हैं तो उस हिसाब से मेहंदी लें।
  • मेहंदी खरीदने से पहले पैकेट पर लिखी सामग्री जरुर पढ़ें।
  • मेहंदी खरीदने से पहले आप इसके ऑनलाइन कस्टमर रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।
  • यदि आप बाल कलर करने के लिए मेहंदी खरीद रहे हैं, तो पैकेट पर बने कलर को पहले अच्छे से देखें फिर मेहंदी ख़रीदे।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है –

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी का चुनाव करना आपने देख किया है, इसलिए अब हम आपको बताएंगे 8 सबसे बढ़िया मेहंदी और उनके फायदे, फिर आप इनमें से अपने उपयोग और पसंद के अनुसार अपने लिए मेहंदी चुनना। आइये अब जानते हैं बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है।

1. खादी नेचुरल आर्गेनिक हिना पाउडर (Khadi Natural Organic Henna Powder) –

खादी नेचुरल का यह हिना पाउडर आर्गेनिक हिना पाउडर है। यह बालों को घना करने के साथ साथ स्कैल्प का पीएच बैलेंस भी संतुलित करने में सक्षम है। खादी नेचुरल आर्गेनिक हिना पाउडर बालों को प्राकृतिक रुप से अच्छा कलर देता हैं और ड्रैंड्रफ जैसी समस्या से लड़ने में भी कारगर है। बालों में इसका उपयोग करने से तनाव जैसी समस्या में भी राहत मिल सकती है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड खादी नेचुरल
प्रोडक्ट के फायदे नरिशिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 4.4/5

2. गोदरेज नूपुर हिना पाउडर (Godrej Nupur Henna Powder) –

गोदरेज नूपुर हिना पाउडर बालों को कंडीशनिंग करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग बालों में करने से रुखे और बेजान बालों में चमक आ जाती है। इसके साथ ही यह डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स जैसी समस्याओं को कम करने में भी कारगर है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड गोदरेज नूपुर
प्रोडक्ट के फायदे कंडीशनिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 4.3/5

3. मामाअर्थ नेचुरल हिना पेस्ट (Mamaearth Natural Henna Paste) –

मामाअर्थ हमें मेहंदी रेडी टू यूस पेस्ट ही तैयार करके देता हैं। इसे सीधे बालों में लगाया जा सकता है। यदि आपको मेहंदी घोलने में परेशानी होती है, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस पेस्ट में मेहंदी के साथ साथ इंडिगो ऑइल और कॉफ़ी भी मौजूद रहता है, जो बालों के लिए अच्छे इंग्रेडिएंट हैं। यह पेस्ट पेराबीन, सल्फेट और हार्मफुल केमिकल से फ्री है। यह पेस्ट बालों को अच्छे से कंडीशन भी करता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड मामाअर्थ
प्रोडक्ट के फायदे नरिशिंग
कंसिस्टेंसी पेस्ट
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 3.4/5

4. कामा आयुर्वेद आर्गेनिक हिना पाउडर (Kama Aayurveda Organic Henna Powder) –

कामा आयुर्वेद आर्गेनिक हिना पाउडर राजस्थान की फेमस हिना की पत्तियों से बनाई गयी है। इसका दावा है कि यह हिना पाउडर 100% आर्गेनिक और नेचुरल है। यह मेहंदी पाउडर बालों को शाइन देने के साथ साथ बालों की अच्छी कंडीशनिंग भी करता है। नेचुरल कलर करने के साथ ही यह हिना पाउडर बालों को मजबूत करता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड कामा आयुर्वेदा
प्रोडक्ट के फायदे नरिशिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 4.1/5

5. हिमालया नेचुरल शाइन हिना पाउडर (Himalaya Natural Shine Henna Powder) –

हिमालया नेचुरल शाइन हिना पाउडर हिमालया कम्पनी द्वारा बनाया गया हिना पाउडर है। इस हिना पाउडर में आंवला, भृंगराज और कड़ी पत्ता जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी अच्छे हैं।यह पाउडर बालों को कलर करके शाइन भी देता है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड हिमालया
प्रोडक्ट के फायदे शाइनिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 4.1/5

6. जोवीस हर्बल हिना पाउडर (Jovees Herbal Henna Powder) –

जोवीस हर्बल हिना पाउडर में भृंगराज भी होता है। यह बालों को पोषित भी करता है और बालों को कलर भी करता है। यह हिना पाउडर बालों को वॉल्यूम देता है और बालों की खोयी हुई चमक वापस लाने के भी कारगर है। इसके साथ ही यह पेराबीन और अल्कोहल फ्री मेहंदी भी है। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड जोवीस
प्रोडक्ट के फायदे मॉइश्चराइसिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड हाँ
रेटिंग 4.1/5

7. मिलन मेहंदी पाउडर उज्जैन (Milan Mehendi Powder Ujjain) –

उज्जैन की मिलन मेहंदी इसकी प्राकृतिक और आर्गेनिक होने की वजह से बेहद प्रसिद्द है। यह केमिकल और अमोनिया फ्री मेहंदी हैं। यह मेहंदी बालों को नरिश करके उनमें जान डालते हैं। फोटो के नीचे दिए गए चेक प्राइज बटन को क्लिक करके इसका कीमत देख सकते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी कौन सी है | Baalon Ke Liye Sabse Achi Mehendi Kaun si Hai Hindi Mei

प्रोडक्ट की जानकारी –

ब्रांड डी के सेल्स
प्रोडक्ट के फायदे नरिशिंग
कंसिस्टेंसी पाउडर
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड नहीं
रेटिंग 4.5/5

घर पर मेहंदी कैसे बनाए –

अक्सर लोग मेहंदी को सिर्फ पानी में घोल कर पेस्ट बना कर बालों में लगा देते हैं, किन्तु इस तरीके से मेहंदी का कलर उतना अच्छा नहीं आता है। चलिए हम बताते हैं आपको कि घर पर मेहंदी कैसे बनानी है जिससे बालों पर अच्छे से कलर चढ़ सके।

  • सबसे पहले अपने बालों की लम्बाई के हिसाब से मेहंदी पाउडर ले लें।
  • अब एक बर्तन में चाय पत्ती को पानी के साथ उबा लें। अब इस पानी को यानी काली चाय को छान कर मेहंदी पाउडर में मिला कर पेस्ट तैयार करें।
  • ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो क्यूंकि हम इसे रातभर रखने वाले है, जिससे यह और गाढ़ा हो जाएगा।
  • अब तैयार किये पेस्ट को लोहे के बरतन में रख कर रात भर छोड़ दें।
  • अगले दिन जब आप यह मेहंदी का पेस्ट लगाएं तो इसमें अंडा, दही, ऑइल, आंवला पाउडर, शिकाकाई आदि चीजें अपनी पसंद के अनुसार मिला सकते हैं।
  • मेहंदी को रात भर गला कर रखने से मेहंदी का कलर ज्यादा अच्छा आता है।
  • चाय पत्ती के पानी में मेहंदी गलाने से बालों में शाइन आती है और बाल मुलायम बनते हैं।
  • लोहे के बर्तन में मेहंदी गलाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है।

बालों में मेहंदी लगाने का तरीका –

  • बालों में मेहंदी लगाने के लिए सबसे पहले बालों को धो कर अच्छी तरह साफ़ करलें।
  • बाल सूखने के बाद बालों को कंघी करके सुलझा लें।
  • अब बालों का एक सेक्शन लें खोपड़ी के बीच से और उसमे ब्रश या हाथों से मेहंदी लगाना शुरु करें।
  • बालों के सेक्शन में मेहंदी लगाने के बाद उसका गोल गोल घुमा कर खोपड़ी के ऊपर एक छोटा सा जुडा बनाएं।
  • इसी तरह सभी बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बाँट कर मेहंदी लगाएं और उस छोटे जुडे के ऊपर जुडा बनाते जाएं।
  • सभी बालों का जुडा बनने के बाद बची हुई मेहंदी को बाउल से अच्छे से साफ़ करके बालों में लगा लें।
  • अब बालों पर कैप लगा लें ताकि बाहर की हवा बालों में ना लगे।
  • यदि आप अच्छा कलर चाहते हैं तो 2 – 3 घंटों तक मेहंदी लगे रहने दें, नहीं तो आप 1 घंटे में भी मेहंदी को धो सकते हैं।
  • मेहंदी लगाने के बाद बालों को सिर्फ पानी से धोये शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करें।
  • बालों से मेहंदी निकालने के बाद बालों में अच्छे से तेल डाले इससे मेहंदी का कलर बालों से जल्दी नहीं छुटेगा।

काले बाल करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाए –

आप बालों को काला करने के लिए मेहंदी में कई चीजें मिला सकते हैं। जैसे मेहंदी में आंवला पाउडर मिला कर मेहंदी को लोहे की कढ़ाई में गलाने से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। इसी तरह मेहंदी में कॉफ़ी पाउडर या कॉफ़ी के पानी में मेहंदी गलाने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है और बालों पर गहरा रंग चढ़ता है। इसके साथ ही सरसों का तेल और अरंडी का तेल मेहंदी में मिला कर लगाने से भी बाल काले करने में मदद मिलती है।

बालों में मेहंदी लगाने के फायदे –

  • बालों में मेहंदी लगाने से बाल खूबसूरत और चमकदार दिखते हैं।
  • मेहंदी लगाने से बालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • मेहंदी बालों को घना और मुलायम करती है।
  • बालों को प्राकृतिक रुप से कलर करने के लिए मेहंदी एक अच्छा उपाय है।
  • बालों में मेहंदी लगाने से डैंड्रफ जैसी समस्या को ठीक किया जा सकता है।
  • मेहंदी लगाने से तनाव कम होता है।
  • मेहंदी बालों को प्राकृतिक रुप से कंडीशनिंग भी करती है।

बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान –

  • बालों में मेहंदी लगाने के सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • केमिकल वाली मेहंदी लगाने से बाल झड़ सकते हैं।
  • एलर्जिक लोगों को पैच टेस्ट करके की मेहंदी लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें –

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते

बालों में प्याज लगाने के नुकसान

इस लेख से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल –

बालों में मेहंदी कितने देर तक लगाना चाहिए।

आप बालों में मेहंदी लगा कर 1 घंटे रख सकते हैं हालाँकि मेहंदी को 3 से 4 घंटे बालों में रखने से मेहंदी का कलर अच्छा आता है।

बालों में मेहंदी कितने दिनों में लगानी चाहिए।

बालों में मेहंदी आप 2 हफ़्तों में एक बार यानि 10 – 12 दिन के अंतराल में लगा सकते हैं।

बालों के लिए मेहंदी में क्या मिला सकते हैं?

बालों के लिए मेहंदी में अंडा, दही, आंवला पाउडर, चाय पत्ती का पानी इत्यादि चीजें मिला सकते हैं, इनसे बालों को और अधिक पोषण मिलेगा।

हफ्ते में कितनी बार मेहंदी लगाना चाहिए?

2 हफ्ते में एक बार मेहंदी लगाना बालों के लिए अच्छा होता है।

बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार लगाना चाहिए?

आप बालों में मेहंदी महीने में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

बालों में लगाने वाली कौन सी मेहंदी अच्छी है?

बालों में लगाने के लिए केमिकल फ्री मेहंदी सबसे बेहतर होती है।

निष्कर्ष –

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। मेहंदी को बालों में लगाने के लिए किन चीजों का ख्याल रखना हैं और कौन सी मेहंदी आपके लिए बेस्ट हैं, यह सभी जानकारी आपको हमारे लेख से मिल गयी होगी। हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

ज़रूरी सूचना – इस लेख में सारी जानकारी तथ्यों के आधार पर दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श ले। यह पेज इस जानकारी के लिए किसी भी ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *